मोतिहारी : मोतिहारी जिले के जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव के द्वारा आज जिला भू-अर्जन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी कर्मियों के उपस्थित की जांच की गई। बायोमैट्रिक अटेंडेंस देखा गया एवं एक-एक कर्मी का परिचय प्राप्त किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा कार्यालय में संधारित लॉग बुक एवं कार्य आवंटन को देखा गया एवं जरूरी निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान DM सौरभ सुमन यादव ने कहा- परिवाद पत्रों का निष्पादन गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए
भू-अर्जन कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने कहा कि परिवाद पत्रों का निष्पादन गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। जो भी परिवादी आते हैं उनके साथ सम्यक व्यवहार किया जाए। कई परिवाद पत्र एवं उसके निष्पादन का अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला में चल रहे सभी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं यथा रक्सौल हवाई अड्डा एवं 139w पथ निर्माण से संबंधित रैयतों के भुगतान में तेजी लाई जाए। जिनका भी फाइल अंचल से प्राप्त हो गया है। नियमानुसार जांच करते हुए उसका शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराई जाए।


DM के द्वारा भुगतान संबंधी अभिलेखों को व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया गया
जिलाधिकारी के द्वारा भुगतान संबंधी अभिलेखों को व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया गया। इसके लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया। जो नए लिपिक/सहायक जिला भू अर्जन कार्यालय में ट्रांसफर होकर आए हैं वे तुरंत प्रभार ग्रहण करें एवं कार्यों को गति दें। निरीक्षण के समय अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी अरुण कुमार भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा गहराया, DM ने कहा- प्रशासन पूरी तरह अलर्ट
सोहराब आलम की रिपोर्ट
Highlights


















