शादी के बाद दुल्हन फरार, मंदिर में साथ सात फेरे लिए सिंदूर लगाया, कुछ घंटे बाद कैश-गहने लेकर भागी, गाजियाबाद से आया था दूल्हा

गयाजी : गयाजी जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांधी मुहल्ले में शादी के पवित्र सात फेरे हुए। लड़की की मांग में सिंदूर भरा गया। दूल्हे ने चाव से दुल्हन को सोने-चांदी के जेवर पहनाए। हर तरफ खुशियों का माहौल था। लेकिन दूल्हा पक्ष के खाते में यह खुशियां चंद घंटों की ही मेहमान रहीं। शादी के कुछ ही देर बाद नई नवेली दुल्हन दूल्हे को ऐसा तगड़ा झटका दे गई जिसकी कल्पना भी उसने नहीं की होगी। दुल्हन लुटेरी निकली। सारा सामान लेकर एजेंट के साथ फरार हो गई। गाजियाबाद से दुल्हन ब्याहने आए दूल्हे को ठग लिया गया। शादी के नाम पर लाखों रुपये ऐंठने के बाद दुल्हन अपने गैंग के साथ फरार हो गई। इस घटना से दूल्हा रविंद्र कुमार और उसके एक भाई व एक दोस्त पूरी तरह सन्न हैं।

​पीड़ित रविंद्र कुमार उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद खोड़ा कॉलोनी के रहने वाले हैं

​पीड़ित रविंद्र कुमार उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद खोड़ा कॉलोनी के रहने वाले हैं। रविंद्र ने मुफस्सिल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। ​पीड़ित परिवार के साथ सबसे बड़ा खेल तब हुआ जब शादी संपन्न हो गई। कथित एजेंट शकील ने पीड़ित पक्ष से एक लाख रुपये कैश लिए। इसके बाद उसने कहा कि उसे पहचान पत्र की फोटोकॉपी करानी है। शकील बहाना बनाकर दुल्हन को अपनी बाइक पर बैठाया और मौके से फुर्र हो गया। इसके बाद दोनों वापस नहीं लौटे। काफी देर तक जब दुल्हन और एजेंट नहीं आए तो दूल्हे के भाइयों ने खोजबीन शुरू की। दूल्हे के भाई धर्मेंद्र का कहना है कि दोनों के मोबाइल फोन भी तुरंत बंद हो गए। ठगी का अहसास होते ही वे सीधे मुफस्सिल थाने पहुंचे। थाना परिसर में मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि यह एक संगठित गिरोह है। यह गैंग नाम और पहचान बदल कर भोले-भाले लोगों को शादी के नाम पर ठगता है। पुलिस ने शादी में बिचौलिया बने एक अधेड़ को हिरासत में लिया है।

Gaya Sadi 1 22Scope News

​अलीगढ़ से जुड़े तार, शॉपिंग भी दूल्हे के खर्चे पर

पीड़ित रविन्द्र के मुताबिक, अलीगढ़ के एक व्यक्ति ने इस गैंग से संपर्क कराया था। उसने एजेंट के जरिए उन्हें गया बुलाया। यहां युवती और उसके परिवार से मुलाकात कराई गई। शादी तय होने के बाद दुल्हन ने जमकर शॉपिंग की। उसने दूल्हे के खर्चे पर 10 हजार रुपए के कपड़े खरीदे। मेकअप के नाम पर भी चार हजार रुपए नकद लिए। इसके बाद गया के गांधी मोहल्ला में पूरे हिंदू रीति-रिवाज से शादी संपन्न हुई।

दुल्हन को सोने का मंगलसूत्र, सोने के झुमके, चांदी की पायल और बिछिया दिए थे – रविंद्र और उनके भाई

रविंद्र और उनके भाईयों ने बताया कि उन्होंने दुल्हन को सोने का मंगलसूत्र, सोने के झुमके, चांदी की पायल और बिछिया दिए थे। यही नहीं विदाई से ठीक पहले दुल्हन पक्ष ने शादी के सारे वीडियो और मोबाइल से खींचे गए फोटो तक डिलीट करवा दिए ताकि पुलिस को कोई सबूत न मिले। ​इस हाई-प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन कांड में मुफस्सिल थाना पुलिस ने अब कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुल्हन की कथित बड़ी बहन और मुख्य बिचौलिया को हिरासत में ले लिया है। दोनों से गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है। हालांकि, घटना के 24 घंटे से अधिक बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी दुल्हन व एजेंट शकील का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Gaya Sadi 2 22Scope News

हिरासत में ली गई कथित बड़ी बहन बेहद शातिर है, पूछताछ में बार-बार अपने बयान बदल रही है – ​पुलिस

​पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिरासत में ली गई कथित बड़ी बहन बेहद शातिर है। वह पूछताछ में बार-बार अपने बयान बदल रही है। वह पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। इससे जांच टीम को मामले की कड़ियां जोड़ने में काफी परेशानी आ रही है। उधर, थाने में एफआईआर दर्ज होने में हुई देरी से पीड़ित परिवार नाराज दिखा। परेशान होकर दूल्हा रविंद्र कुमार, उनके भाई धर्मेंद्र कुमार और उनका दोस्त वापस गाजियाबाद लौट गए हैं।

​कर्ज लेकर रची थी शादी, अब दाने-दाने को मोहताज

पीड़ित दूल्हे रविंद्र व धर्मेंद्र ने अपना दर्द बयां किया। रविंद्र ने रुआंसे होते हुए बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। उन्होंने ब्याज पर कर्ज लेकर बिचौलिए को मोटी रकम दी थी। शादी की अन्य तैयारियों और कपड़ों-गहनों में भी उनके लाखों रुपये खर्च हो गए। लेकिन कुछ ही घंटों में लुटेरी दुल्हन उनकी पूरी जिंदगी की कमाई, नकदी और जेवर समेटकर चंपत हो गई।

Gaya Sadi 3 22Scope News

​हर पहलू की जांच जारी है, जल्द होगा खुलासा

वहीं मुफस्सिल थाना के इंस्पेक्टर देवराज इंद्र ने बताया कि मामला गंभीर है। पुलिस हर एंगल से इस रैकेट की जांच कर रही है। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में जो भी नए तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर आगे की छापेमारी की जाएगी। जल्द ही इस गिरोह का पर्दाफाश कर दुल्हन और लूटा गया सामान बरामद कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : ऑपरेशन मुस्कान : गया पुलिस ने खोज निकाले 20 लाख के चोरी व गुम हुए 68 स्मार्टफोन, चेहरों पर लौटी मुस्कान

आशीष कुमार की रिपोर्ट

NEET 2026 Dhanbad Result: गोल धनबाद के 40+ विद्यार्थियों ने हासिल...

NEET 2026 Dhanbad Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET 2026 के नतीजों में धनबाद के गोल इंस्टीट्यूट के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया...

पीयूष कुमार का सफल रेस्क्यू, DM ने NDRF, SDRF व प्रशासन...

गयाजी : गयाजी जिले के गुरपा के रघुनगर में 30 फीट गहरे बोरवेल में गिरे तीन वर्षीय पीयूष कुमार का सफल रेस्क्यू करने वाली...

अरवल मोड़ के पास से पुलिस ने खाद की बोरी से...

पालीगंज : पटना जिले के पालीगंज थाना की पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर ट्रक से...