ईंट का दीवार गिरने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

बिहिया : भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया नगर धोबिया मोहल्ले में शनिवार की सुबह ईंट का दीवार गिरने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। एक ने इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं इस हादसे में एक अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना को लेकर आसपास की इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

मृत बच्चों में शिवांश रजक व अंकित शामिल हैं

जानकारी के अनुसार, मृत बच्चों में बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया नगर धोबिया मोहल्ला वार्ड नंबर-6 निवासी साजन कुमार रजक का तीन वर्षीय पुत्र शिवांश रजक उर्फ कल्लू एवं उसी मोहल्ले के निवासी राहुल रजक का तीन वर्षीय पुत्र अंकित कुमार शामिल है। जबकि जख्मी मृत बालक अंकित कुमार के 46 वर्षीय दादा छोटा रजक है। जिसका इलाज परिजन द्वारा अपने स्तर से कराया जा रहा है।

Ara Maut 1 22Scope News

Ara Maut 2 22Scope News

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा

उधर, घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। तब आकर्षित ग्रामीणों ने बिहिया डाक बंगला चौक पर शव को सड़क पर रख जाम कर दिया। इस दौरान उनके द्वारा टायर जलाकर आगजनी भी की गई। करीब एक घंटे तक जाम होने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई एवं आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा।

Ara Maut 3 22Scope News

जाम की सूचना पाकर बिहिया SHO सुंदेश्वर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे

वहीं जाम की सूचना पाकर बिहिया थानाध्यक्ष सुंदेश्वर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बूझाकर जाम को हटवाया। इसके पश्चात पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

Ara Maut 4 22Scope News

यह भी पढ़े : पीयूष कुमार का सफल रेस्क्यू, DM ने NDRF, SDRF व प्रशासन की टीम को किया सम्मानित

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...