पीयूष कुमार का सफल रेस्क्यू, DM ने NDRF, SDRF व प्रशासन की टीम को किया सम्मानित

गयाजी : गयाजी जिले के गुरपा के रघुनगर में 30 फीट गहरे बोरवेल में गिरे तीन वर्षीय पीयूष कुमार का सफल रेस्क्यू करने वाली एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम को शनिवार को जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सम्मानित किया। समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में रेस्क्यू अभियान से जुड़े अधिकारियों, कर्मियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया।

बोरवेल को खुला छोड़ने वाली एजेंसी व जिम्मेदार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया गया है – DM शशांक शुभंकर

डीएम शशांक शुभंकर ने कहा कि बोरवेल को खुला छोड़ने वाली एजेंसी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही जिले के सभी खुले और अनुपयोगी बोरवेलों को तत्काल बंद कराने के आदेश दिए गए हैं। वहीं एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए जे-हुक और एल-शेप छाता तकनीक का इस्तेमाल किया गया, जिससे करीब सात घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्चे को सकुशल बाहर निकाला जा सका।

Gaya DM 2 22Scope News

Gaya DM 1 22Scope News

Gaya DM 3 22Scope News

यह भी पढ़े : हथियारबंद चोरों ने एक लड्डू व्यापारी के घर की चोरी, किराएदार महिला पर चलायी गोली, बाल-बाल बची

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Hindi Diwas 2026: हिन्दी में होगी अनूठी Cryptic Crossword प्रतियोगिता, जानें...

Hindi Diwas 2026: हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा की समृद्धि, विविधता और रचनात्मक क्षमता को नए अंदाज में सामने लाने के उद्देश्य...

Gumla ACB Trap Case: गुमला में ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹6000...

Gumla ACB Trap Case: जिले के पालकोट प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) को...

Jharia Land Subsidence: झरिया की जमीन के नीचे फिर धधकी आग!...

Jharia Land Subsidence: झरिया के अग्नि प्रभावित और डेंजर जोन क्षेत्रों में भू-धंसान की घटनाएं लगातार लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। गुरुवार को...