100 PM ई-बसें इस महीने अंत तक पहुंचेंगी पटना

पटना : बिहार में पर्यावरण अनुकूल और इलेक्ट्रिक सार्वजनिक परिवहन को गति मिलने जा रही है। इस महीने के अंत तक लगभग 100 पीएम ई-बसें बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) को मिल जाएंगी। बीते दिनों बस कंपनी ग्रीनसेल मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने परिवहन विभाग और निगम के प्रशासक अतुल वर्मा से मुलाकात कर इसकी जानकारी दी। इस दौरान पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड के तहत निगम की 31 बस डिपो के पुनर्विकास पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक भी हुई।

बैठक में डिपो के पुनर्विकास के लिए RFP तैयार करने की प्रगति और इसके रोडमैप की विस्तृत समीक्षा हुई

बैठक में डिपो के पुनर्विकास के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) तैयार करने की प्रगति और इसके रोडमैप की विस्तृत समीक्षा हुई। प्राइस वाटरहाउस कूपर्स (पीडब्ल्यूसी) को निर्देश दिया गया कि पुनर्विकास के लिए आरएफपी को शीघ्र तैयार किया जाए ताकि बिडिंग प्रक्रिया जल्द शुरू हो सके। निगम के प्रशासक वर्मा ने बैठक में सभी आवश्यक जानकारी और पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने डिपो पुनर्निर्माण परियोजना और पीएम ई-बस सेवा योजना दोनों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। बैठक के समापन पर सभी संबंधित पक्षों को इन महत्वपूर्ण पहलों को तेजी से लागू करने के लिए बेहतर समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, पीडब्ल्यूसी और ग्रीनसेल मोबिलिटी के प्रतिनिधि शामिल थे।

यह भी पढ़े : बिहार में प्रशासनिक सेवाओं के लिए बड़ा कदम : फैकल्टी आदान-प्रदान को लेकर BIPARD व प्रधान महालेखाकार में समझौता

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...