झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए सहायक आचार्य के 7,299 पदों पर भर्ती निकली। JSSC ने भर्ती का विज्ञापन जारी किया। 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन होंगे।
JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026 रांची: झारखंड में लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे पारा शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने राज्य में सहायक आचार्य के कुल 7,299 पदों पर नियुक्ति के लिए झारखंड प्रशिक्षित सहायक आचार्य (पारा कोटि) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग ने पात्र पारा शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026:31 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
जेएसएससी के जारी विज्ञापन के अनुसार अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि निर्धारित की गई है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
Key Highlights
झारखंड में सहायक आचार्य के 7,299 पदों पर भर्ती होगी।
भर्ती केवल पारा शिक्षकों (सहायक अध्यापकों) के लिए होगी।
31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
जेएसएससी ने झारखंड प्रशिक्षित सहायक आचार्य (पारा कोटि) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का विज्ञापन जारी किया।
इंटर और स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के विभिन्न विषयों में नियुक्तियां होंगी।
JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026:7,299 पदों पर होगी नियुक्ति
भर्ती अभियान के तहत नियमित और बैकलॉग दोनों श्रेणियों के पदों को मिलाकर कुल 7,299 रिक्तियों को भरा जाएगा। विभिन्न श्रेणियों में पदों का विवरण इस प्रकार है।
- इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य: 1,909 नियमित + 847 बैकलॉग = 2,756 पद
- स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (भाषा): 1,868 नियमित + 19 बैकलॉग = 1,887 पद
- स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (सामाजिक विज्ञान): 660 नियमित + 248 बैकलॉग = 908 पद
- स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (विज्ञान एवं गणित): 1,664 नियमित + 84 बैकलॉग = 1,748 पद
JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026:पारा शिक्षकों को मिलेगा बड़ा अवसर
यह भर्ती विशेष रूप से राज्य के पारा शिक्षकों (सहायक अध्यापकों) के लिए आयोजित की जा रही है। लंबे समय से नियमित नियुक्ति की मांग कर रहे पारा शिक्षकों के लिए यह भर्ती महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की सलाह दी है।
Highlights


















