पटना : बिहार विधानसभा में पांच दिन की मॉनसून सत्र चल रहा है। इस बीच नीट छात्रों लेकर देशभर में विपक्षी पार्टी और छात्रों की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने सदन के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को राजनीतिक दलों द्वारा प्रायोजित बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दलों के नेता छात्रों को बहकाकर और उकसाकर इस तरह की घटनाएं करा रहे हैं।
लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने व शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करने का अधिकार है – मंत्री श्रवण कुमार
मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि आंदोलन महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कल पटना में खासकर राजद और कांग्रेस से जुड़े लोगों द्वारा जो घटनाएं हुईं, वे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय हैं।

श्रवण कुमार ने कहा- घटना में शामिल सभी दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानून के अनुसार, सख्त कार्रवाई की जाएगी
श्रवण कुमार ने कहा कि घटना में शामिल सभी दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानून के अनुसार, सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून अपना काम करता है, सरकार न किसी को फंसाती है और न ही किसी को बचाती है। मंत्री ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों, पुलिसकर्मियों, राहगीरों और विधायकों के साथ मारपीट की गई। वाहनों में तोड़फोड़ की गई और कुछ घरों पर पथराव भी किया गया।

यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा Live : पटना में प्रदर्शन के बाद सदन में भारी हंगामा, 2 बजे तक स्थगित
Highlights


















