देवघर पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी मामले का खुलासा, 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार

देवघर : देवघर पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का सफल उद्भेदन करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के जेवरात, एक लाख 45 हजार रुपए नकद और पीतल और कांसे के बर्तन बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इनके खिलाफ झारखंड एवं बिहार के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।

SP के निर्देश पर सदर SDPO कुलदीप कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया

जानकारी के अनुसार, देवघर नगर थाना कांड संख्या-276/2026 18 जुलाई 2026 में दर्ज चोरी के मामले की जांच के दौरान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ सदर कुलदीप कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बिहार के जमुई जिले के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र निवासी राधो पासवान (55 वर्ष) और मुरारी पासवान (42 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

Devghar Police 3 22Scope News

इस कार्रवाई से चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी – पुलिस

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से चांदी जैसे दिखने वाले जेवर, सोने जैसे दिखने वाले मंगलसूत्र, मांगटीका, पान के पत्ते के आकार के आभूषण, ब्रासलेट, झुमके,पायल, सिक्के, एक लाख 45 हजार रुपए नकद व पीतल और कांसे के बर्तन बरामद किए। पुलिस बरामद सामान के वास्तविक मालिकों की पहचान करने और इस गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Devghar Police 1 22Scope News

Devghar Police 2 22Scope News

यह भी पढ़े : चेसी गांव में दर्दनाक हादसा, आहर में डूबने से 2 सगे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम

JPSC विवाद के बीच पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के आवास पर...

JPSC CID Raid Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच CID (क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट) ने तेज़...

श्रावणी मेला की तैयारियों का DM ने लिया जायजा, अधिकारियों को...

भागलपुर : भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने में अब महज कुछ दिन शेष हैं। मेले की तैयारियों का जायजा...

बिहटा में 108 पुड़िया स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 50 हजार...

बिहटा : पटना में पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे...