एम्स से डिस्चार्ज होते ही लालू ने भरी हुंकार, कहा देश में साम्प्रदायिक माहौल खराब करने की हो रही है कोशिश  

एम्स से डिस्चार्ज होकर बाहर निकलते ही लालू ने भरी हुंकार, कहा देश में साम्प्रदायिक महौल खराब करने की हो रही है कोशिश  

 Patna-दिल्‍ली एम्स से डिस्चार्ज होकर बाहर निकलते ही लालू यादव अपने पुराने रंग में दिखे. देश भर में फैली साम्प्रादयिक तनाव पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लाउडस्पीकर विवाद को हवा देकर देश को साम्प्रदायिकता की आग में झोकनी की कोशिश की जा रही है. किसी को हनुमान चालिसा पढ़ना है तो वह मंदिर में जाय, किसी को कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन मजिस्द के सामने जाकर हनुमान चालिसा पढ़ना तो उकसावे की कार्रवाई है. ऐसा करने वाले लोग देश में आग लगाने की कोशिश में जुटे है. उनकी मंशा बिल्कुल साफ है.

नीतीश को महागठबंधन में शामिल करने का अभी नहीं लिया गया है निर्णय 

नीतीश कुमार के राजद के साथ आने के सवाल पर लालू यादव ने कहा कि अभी तक ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है.  जबकि प्रशांत किशोर का बिहार में सक्रिय होने और अलग राजनीतिक पार्टी बनाने के सवाल पर कहा कि वह हर पार्टी की खाक छान चुके हैं, अब  एक बार बिहार आये हैं. लेकिन इससे बिहार की राजनीति पर कोई असर नहीं पड़ने वाला. अपने स्वास्थ्य और पटना आने के सवाल पर कहा कि फिलहाल डॉक्टरों ने ज्यादा पानी नहीं पीने की सलाह दी है, दो सप्ताह के बाद एक बार फिर से बुलाया है. पटना आने के सवाल पर कहा कि अगले सप्ताह पटना जाउंगा.

रिपोर्ट-शक्ति

Giridih Durga Puja News: डीसी-एसपी ने देर रात पूजा पंडालों का...

Giridih Durga Puja News: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था और...

Patna Durga Puja News: CM सम्राट चौधरी और भाजपा अध्यक्ष नितिन...

Patna Durga Puja News: दुर्गा पूजा, महानवमी और दशहरा के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Bihar Green Cover: बिहार में ग्रीन एनर्जी और इको टूरिज्म को...

Bihar Green Cover, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हुए विकास कार्य तेजी...