RJD MLA भाई वीरेंद्र का बड़ा हमला, कहा- BJP का मतलब ‘बड़का झूठा पार्टी’

पटना : बिहार विधानसभा में मॉनसून सत्र चल रहा है। आज मॉनसून सत्र का पांचवां और आखिरी दिन है। इस बीच सदन के बाहर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी का मतलब ‘बड़का झूठा पार्टी’ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं और छात्रों से किए गए वादों से मुकर गई है, जिसके कारण छात्र सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं।

RJD MLA भाई वीरेंद्र ने पेपर लीक, बेरोजगारी, महंगाई व छात्र आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर भी सरकार की आलोचना की

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने पेपर लीक, बेरोजगारी, महंगाई और छात्र आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर भी सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने युवाओं और छात्रों के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में कई पेपर लीक हुए, जिससे छात्रों का भरोसा पूरी तरह टूट गया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में सीबीआई की कार्रवाई पर भी सवाल उठते हैं और सरकार में बैठे कुछ लोग ऐसी घटनाओं को संरक्षण दे रहे हैं। भाई वीरेंद्र ने महंगाई, बेरोजगारी और सरकारी नीतियों पर भी केंद्र सरकार को घेरा।

RJD MLA Bhai Birendra 1 22Scope News

भाई वीरेंद्र ने पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष शांतनु शेखर की गिरफ्तारी का भी विरोध किया

भाई वीरेंद्र ने पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष शांतनु शेखर की गिरफ्तारी का भी विरोध किया। उनका आरोप था कि छात्रों के साथ मारपीट की गई, रात में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि कई निर्दोष छात्रों को भी निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि छात्र देश और बिहार का भविष्य हैं व उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे दबाने की कोशिश की जाती है।

RJD MLA Bhai Birendra 22Scope News

यह भी पढ़े : MLA आईपी गुप्ता का बिहार व केंद्र पर हमला, कहा- छात्र वर्षों से अपनी समस्याओं को लेकर उठा रहे हैं आवाज

Jamtara Students Protest: जामताड़ा में छात्रों का फूटा गुस्सा, शिक्षा मंत्री...

Jamtara Students Protest: छात्रों का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन अब जामताड़ा भी पहुँच गया है। शुक्रवार को ज़िले के अलग-अलग ब्लॉक से आए छात्र और स्थानीय...

2 किशोर की डूबने से मौत, दरियापुर गांव में मचा चित्कार

मोकामा : मोकामा प्रखंड के दरियापुर गांव में एक भीषण हादसा हुआ है। शुक्रवार को स्नान करने काली स्थान घाट गए दो बालक गंगा...

ट्रक से उतार कर पिकअप पर लोड किया जा रहा भारी...

पटना सिटी : पटना सिटी स्थित फतुहा क्षेत्र के भिखुआ के पास में एक ट्रक पर विदेशी शराब की खेप उतारा जा रहा था...