MLA आईपी गुप्ता का बिहार व केंद्र पर हमला, कहा- छात्र वर्षों से अपनी समस्याओं को लेकर उठा रहे हैं आवाज

पटना : इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक आईपी गुप्ता ने छात्र आंदोलन को लेकर केंद्र व बिहार सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छात्र वर्षों से अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठा रहे हैं और उनकी पार्टी व महागठबंधन छात्रों के आंदोलन का पूरा समर्थन करते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों पर अब लोगों का भरोसा नहीं रहा और परीक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए।

मुख्यमंत्री के 100 दिन पूरे होने पर MLA आईपी गुप्ता ने कहा- उन्हें अभी और समय देने की जरूरत है

वहीं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 100 दिन पूरे होने पर विधायक आईपी गुप्ता ने कहा कि उन्हें अभी और समय देने की जरूरत है। उनके मुताबिक, सम्राट चौधरी अच्छा काम करना चाहते हैं, लेकिन उनके पास पर्याप्त संसाधन और फंड नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर को भाजपा ने ही उतारा है ताकि राजनीतिक समीकरण प्रभावित किए जा सकें। साथ ही कहा कि उनकी पार्टी सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद से हटने नहीं देगी।

MLA IP Gupta 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा Live : पटना में प्रदर्शन के बाद सदन में भारी हंगामा, 2 बजे तक स्थगित

मोतिहारी में नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने एक बार फिर नशा के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले इंजेक्शन की खेप के साथ दो...

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, कट्टा-मैगजीन व 5 जिंदा कारतूस...

फुलवारीशरीफ : पटना जिले के फुलवारीशरीफ थाना अंतर्गत जानीपुर पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस...

देवघर पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी मामले का खुलासा, 2 शातिर...

देवघर : देवघर पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का सफल उद्भेदन करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों...