मुख्यमंत्री ने कहा- RERA की कार्यप्रणाली पारदर्शी, सरल व डिजिटल हो, घर खरीदारों के हितों को मिले सर्वोच्च प्राथमिकता

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA) की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने रियल एस्टेट क्षेत्र में Ease of Doing Business को बढ़ावा देने के साथ-साथ घर खरीदारों के हितों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। बैठक में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से रेरा के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने रेरा की संस्थागत व्यवस्था एवं कार्य पद्धति की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि रेरा की कार्य प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाया गया है। इसकी संस्थागत व्यवस्था पूरे देश में सबसे बेहतर है।

मुख्यमंत्री ने कहा- RERA की प्रक्रियाओं को अधिक सरल, पारदर्शी, जवाबदेह और तकनीक आधारित बनाया जाए

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि रेरा की प्रक्रियाओं को अधिक सरल, पारदर्शी, जवाबदेह और तकनीक आधारित बनाया जाए। रियल एस्टेट परियोजनाओं से जुड़ी प्रक्रियाओं में अनावश्यक विलंब को समाप्त करते हुए प्रमोटर्स एवं डेवलपर्स को नियमानुसार कार्य करने में सहूलियत प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि रेरा की कार्यप्रणाली को राज्य सरकार के डैशबोर्ड एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया, ताकि लंबित मामलों, उनके निष्पादन तथा अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटरिंग की जा सके।

CM Rera 1 1 22Scope News

CM Rera 2 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- रियल एस्टेट क्षेत्र में सुधार का सबसे महत्वपूर्ण पहलू घर खरीदारों के हितों और अधिकारों की सुरक्षा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि रियल एस्टेट क्षेत्र में सुधार का सबसे महत्वपूर्ण पहलू घर खरीदारों के हितों और अधिकारों की सुरक्षा है। घर खरीदारों से जुड़े मामलों एवं शिकायतों के निष्पादन में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और जवाबदेह नियामक व्यवस्था से घर खरीदारों का भरोसा बढ़ेगा और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश एवं कारोबार के लिए बेहतर वातावरण तैयार होगा।

CM Rera 3 22Scope News

CM सम्राट के साथ कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, रेरा के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह सहित रेरा के अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM Rera 4 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- पटना मेट्रो निर्माण के दौरान नेहरु पथ पर सुगम व निर्बाध यातायात सुनिश्चित करें, आवश्यकतानुसार हो सड़क का चौड़ीकरण

Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel: Jharkhand BJP के नए प्रभारी गजेंद्र...

Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel, रांची: झारखंड बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर...

Rupi Soren Remark: वायरल वीडियो के बाद बवाल, रूपी सोरेन पर...

Rupi Soren Remark, गढ़वा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी...

Magadh Mine Raid: 5 हाइवा, ओवरलोड कोयला और फरार चालक… मगध...

Magadh Mine Raid: चतरा के मगध परियोजना में ओवरलोड कोयला लेकर संदिग्ध रूप से बाहर निकल रहे पांच हाइवा वाहनों को CISF ने पकड़...