Advertisment

Big Breaking: Bihar News: डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा, ड्राइवर ही निकला कातिल

 बिहार के औरंगाबाद में डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या का पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा किया। आईजी विकास वैभव ने बताया कि अधिकारी के ड्राइवर ने ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया।


Big Breaking: Bihar News औरंगाबाद: बिहार के रोहतास जिले की डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर बड़ा खुलासा किया है। मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विकास वैभव ने रविवार को बताया कि इस सनसनीखेज हत्याकांड को किसी बाहरी अपराधी ने नहीं, बल्कि कार्यपालक पदाधिकारी के वाहन चालक मिथिलेश ने अंजाम दिया। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Big Breaking: Bihar News: बयान बदलने से ड्राइवर पर गहराया पुलिस का शक

आईजी विकास वैभव ने बताया कि घटना के बाद चालक मिथिलेश लगातार अपने बयान बदल रहा था। पहले उसने दावा किया कि दो अपाची बाइक पर सवार अपराधियों ने हमला किया। बाद में उसने एक बाइक सवार अपराधियों की बात कही और फिर घटना को सड़क दुर्घटना बताया। लगातार बदलते बयानों से पुलिस को उस पर संदेह हुआ। कड़ी पूछताछ के दौरान चालक ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।


Key Highlights

  • डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा।

  • वाहन चालक मिथिलेश ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की।

  • अत्यधिक ड्यूटी और तनाव को हत्या की वजह बताया।

  • घटना को दुर्घटना और लूट का रूप देने की कोशिश की गई।

  • पुलिस नहर में हत्या में इस्तेमाल की गई रॉड की तलाश कर रही है।


Big Breaking: Bihar News: अत्यधिक ड्यूटी से तनाव में था चालक, पूछताछ में कबूला जुर्म

पुलिस के अनुसार, आरोपी चालक ने स्वीकार किया कि कार्यपालक पदाधिकारी उससे लगातार अत्यधिक ड्यूटी लेते थे, जिससे वह मानसिक तनाव में था। इस बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। शनिवार को भी ड्यूटी को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद अधिकारी ने उसे रात में पटना चलने के लिए कहा। इसी दौरान चालक ने हत्या करने की योजना बना ली।

Big Breaking: Bihar News: पेशाब के बहाने रोकी गाड़ी, लोहे की रॉड से किया हमला

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पटना जाते समय उसने सुनसान इलाके में पेशाब करने के बहाने वाहन रोका। इसके बाद गाड़ी के पीछे रखी लोहे की रॉड निकालकर कार्यपालक पदाधिकारी पर कई वार किए। हत्या के बाद उसने रॉड को नहर में फेंक दिया और घटना को सड़क दुर्घटना व लूटपाट का रूप देने के लिए वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया। इसके बाद उसने नगर परिषद के कर्मचारियों को फोन कर अपाची बाइक सवार अपराधियों द्वारा हमले की झूठी कहानी सुनाई। घायल अधिकारी को अस्पताल भी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Big Breaking: Bihar News: नहर में मर्डर वेपन की तलाश में जुटी पुलिस

आईजी विकास वैभव ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड की बरामदगी के लिए गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया जाएगा। मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

Highlights

Shibu Soren First Death Anniversary: 4 अगस्त को नेमरा पहुंचेगा पूरा...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा में...

Hazaribagh Fake DAP Fertilizer: इचाक में संदिग्ध नकली डीएपी खाद का...

Hazaribagh Fake DAP Fertilizer: ज़िले के इचाक ब्लॉक के बोंगा गाँव में नकली DAP फर्टिलाइजर (खाद) के कारोबार का मामला सामने आया है। ग्रामीणों से...

Jharkhand Assembly Monsoon Session 2026: 6 अगस्त से झारखंड विधानसभा सत्र,...

Jharkhand Assembly Monsoon Session 2026: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से शुरू होने वाला है। सात दिनों के इस सत्र में सत्ता पक्ष...