नगर परिषद के नए कार्यपालक पदाधिकारी सूर्यानंद सिंह ने संभाला कार्यभार

फारबिसगंज : फारबिसगंज नगर परिषद के नए कार्यपालक पदाधिकारी सूर्यानंद सिंह ने आज कार्यभार ग्रहण किया। जबकि संदीप कुमार का स्थानांतरण 15 महिनों के कार्यकाल के बाद नगर विकास व आवास विभाग में हो गया है। इस मौके पर नगर परिषद कार्यालय फारबिसगंज में एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नए कार्यपालक पदाधिकारी का गर्मजोशी के साथ स्वागत मुख्य पार्षद बीना देवी की अध्यक्षता में किया गया।

आपको बता दें कि पूर्व के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार को भावुक होकर विदाई दी गई। दोनों ही वर्तमान और निवर्तमान पदाधिकारियों को फूल माला और बुके देकर स्वागत और विदाई दी गई। इस मौके पर फारबिसगंज नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, कई स्थाई समिति सदस्य और वार्ड पार्षद सहित नगर परिषद के कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : महज 5 हाथ के जमीनी विवाद में भाई ने की भाई की हत्या

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अमित कुमार की रिपोर्ट

Bihar Education Update: 20 जुलाई तक तैयार होंगे Model School, 8,700...

 बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा योजनाओं की समीक्षा की। 20 जुलाई तक मॉडल स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं पूरी होंगी, 8,700 छात्र-शिक्षकों...

ED Action in Jharkhand: माओवादी फंडिंग मामले में 3.87 करोड़ की...

झारखंड में ईडी ने माओवादी टेरर फंडिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.87 करोड़ रुपये की 11 अचल संपत्तियां कुर्क कीं। जांच में...

Ranchi Registry Update: मोरहाबादी समेत चार मौजा में फिर शुरू हुई...

रांची के मोरहाबादी, कोकर, बरियातू और तिरिल मौजा में जमीन की रजिस्ट्री फिर शुरू हो गई है। जांच के चलते एहतियातन रोकी गई प्रक्रिया...