कैमूरः पुलिस विभाग और उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई में मोहनिया के समेकित चेक पोस्ट से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कफ पकड़ा गया। मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया कि शराबबन्दी को सफल बनाने के लिए मोहनिया के समेकित चेक पोस्ट के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान उत्तर प्रदेश से कैमूर आ रही एक गाड़ी को रोका गया, गाड़ी में 2425 पीस प्रतिबंधित कफ सिरप मिला। जब चालक से संबंधित कागजात की मांग की गई, तो वाहन चालक द्वारा किसी प्रकार का कागजात नहीं दिखाया गया। गिरफ्तार चालक बंगाल का रहने वाला है। चालक के अनुसार वह कफ सिरप को बनारस से पश्चिम बंगाल कफ सिरफ ले जा रहा था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे औषधि निरीक्षक ने बताया बरामद कफ सिरप प्रतिबंधित है, विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी।
रिपोर्टः- देवव्रत तिवारी


















