Advertisment

Ranchi Traffic Challan: कार नंबर पर स्कूटी चलाने का खेल, बुजुर्ग को एक साल में 4 बार हेलमेट चालान

 रांची के 69 वर्षीय केदार नाथ प्रसाद को कार के नंबर पर स्कूटी चलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के कारण एक साल में चार बार हेलमेट चालान मिला


Ranchi Traffic Challan रांची: नयाटोली, अरगोड़ा निवासी 69 वर्षीय केदार नाथ प्रसाद पिछले एक साल से अजीबोगरीब ट्रैफिक चालान की समस्या से परेशान हैं। उनकी कार के नाम पर अब तक चार बार हेलमेट नहीं पहनने का चालान आ चुका है, जबकि उनके अनुसार वह कार चलाते समय हेलमेट पहनने के नियम के दायरे में ही नहीं आते।

केदार नाथ प्रसाद का आरोप है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी कार का नंबर स्कूटी पर लगाकर शहर में घूम रहा है। इसी वजह से ट्रैफिक नियम तोड़ने का चालान उनके वाहन के नंबर पर दर्ज हो रहा है और नोटिस उनके पास पहुंच रहा है।

Ranchi Traffic Challan:दो अगस्त को फिर आया हेलमेट नहीं पहनने का चालान

हाल ही में दो अगस्त को केदार नाथ प्रसाद के पास हेलमेट नहीं पहनने का चालान आया। इससे पहले 15 मई को भी इसी तरह का चालान उन्हें भेजा गया था। इसके अलावा पिछले एक साल में दो और चालान आ चुके हैं।

पूर्व में आये चालान को रद्द कराने के लिए उन्हें काफी दौड़भाग करनी पड़ी थी। अब दोबारा इसी तरह का चालान आने के बाद वह परेशान हैं। उनका कहना है कि अगर कोई व्यक्ति उनके वाहन नंबर का गलत इस्तेमाल कर रहा है, तो इससे भविष्य में उनके लिए और भी परेशानी खड़ी हो सकती है।


Key Highlights

  • रांची के 69 वर्षीय बुजुर्ग को एक साल में चार बार मिला हेलमेट चालान

  • कार के नंबर पर स्कूटी चलाने का लगाया आरोप

  • दो अगस्त और 15 मई को भी आया था चालान

  • पुराने चालान रद्द कराने के लिए करनी पड़ी थी दौड़भाग

  • केदार नाथ प्रसाद ने ट्रैफिक एसपी से की शिकायत


Ranchi Traffic Challan:ट्रैफिक एसपी से की शिकायत

केदार नाथ प्रसाद ने मामले को लेकर ट्रैफिक एसपी से शिकायत की है और वाहन नंबर के कथित गलत इस्तेमाल की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि लगातार चालान आने से उन्हें हर बार यह साबित करने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं कि संबंधित स्कूटी उनकी नहीं है।

केदार नाथ प्रसाद रेलवे में स्टेशन अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हैं। अब उनकी शिकायत के बाद ट्रैफिक पुलिस के सामने यह पता लगाने की चुनौती है कि उनके कार नंबर का इस्तेमाल कौन कर रहा है और चालान किस वाहन के आधार पर काटे जा रहे हैं।

 

Jharkhand Teacher Recruitment: 877 सहायक आचार्य की नियुक्ति अटकी, प्राइवेट यूनिवर्सिटी...

 झारखंड में 877 माध्यमिक सहायक आचार्य की नियुक्ति फिलहाल टल गयी है। शिक्षा विभाग प्राइवेट यूनिवर्सिटी से मिली डिग्रियों की सूक्ष्म जांच करेगा।Jharkhand Teacher...

JPSC JSSC Protest: CM आवास की सुरक्षा बढ़ी, कांके रोड पर...

JPSC JSSC परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों के आंदोलन को देखते हुए रांची में CM आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। कांके...

Jharkhand Kharif 2026: बारिश की कमी के बावजूद 69% धान की...

झारखंड में बारिश की कमी के बावजूद खरीफ सीजन में 12.52 लाख हेक्टेयर में धान की खेती पूरी हो चुकी है। पलामू और गढ़वा...