Darbhanga Road Bridge Project: जाम से मिलेगी राहत! दरभंगा की बड़ी सड़क-पुल परियोजनाओं पर मंत्री ने दिए सख्त निर्देश

Darbhanga Road Bridge Project: पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र की अध्यक्षता में दरभंगा जिले में चल रही विभिन्न सड़क और पुल निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत पथ निर्माण विभाग के वरीय अधिकारी मौजूद रहे। परियोजनाओं में तेजी लाने और आम लोगों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कई निर्देश दिए गए। बैठक में परियोजनाओं की भौतिक प्रगति, भूमि अधिग्रहण, अलाइनमेंट, यातायात व्यवस्था और निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को समयसीमा के भीतर काम पूरा करने और निर्माण की गुणवत्ता से समझौता नहीं करने का निर्देश दिया गया।

इन प्रमुख परियोजनाओं की हुई समीक्षा

बैठक में दरभंगा की कई महत्वपूर्ण सड़क और पुल परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति पर चर्चा हुई। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • दरभंगा एलिवेटेड रोड और लोहिया चौक-पंडासराय एलिवेटेड रोड
  • दरभंगा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के लिए अप्रोच रोड
  • दिल्ली मोड़, कगवा गुमटी, दोनार चौक, चट्टी चौक और पंडासराय रेलवे ओवरब्रिज
  • शिवधारा-हरपुर पथ का चौड़ीकरण
  • हराही-दिग्घी-गंगासागर पोखर एकीकरण परियोजना

दरभंगा एलिवेटेड रोड, लोहिया चौक-पंडासराय एलिवेटेड रोड और विभिन्न रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण से शहर के प्रमुख चौराहों पर लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, सड़क सुदृढ़ीकरण से स्थानीय कारोबारियों, मंडियों और व्यापारियों को माल ढुलाई में सुविधा मिलने की बात कही गई।

सोमवार को दरभंगा जाएगी उच्चस्तरीय टीम

परियोजनाओं की प्रगति और स्थल की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के लिए पथ निर्माण विभाग के मुख्यालय से वरीय अधिकारियों की उच्चस्तरीय टीम सोमवार को दरभंगा जाएगी। टीम निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण करेगी और परियोजनाओं में आ रही समस्याओं की जानकारी लेगी। मुख्यालय स्तर से भी इन योजनाओं की लगातार मॉनीटरिंग की जाएगी, ताकि निर्धारित समयसीमा में निर्माण कार्य पूरा कराया जा सके।

लापरवाही पर एजेंसियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि समयसीमा से पीछे चल रही परियोजनाओं की लगातार समीक्षा और स्थल निरीक्षण किया जा रहा है। लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों के खिलाफ डिबार करने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। अधिकारियों को अतिरिक्त संसाधन लगाकर निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।

भूमि अधिग्रहण और अन्य बाधाएं जल्द दूर करने का निर्देश

मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र ने रेलवे, वन विभाग और जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर परियोजनाओं से जुड़ी बाधाओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया। भूमि अधिग्रहण, यूटिलिटी शिफ्टिंग और पेड़ कटाई से संबंधित मामलों का शीघ्र समाधान करने को कहा गया है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने दरभंगा जिले की सभी सड़क और पुल परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर जोर दिया, ताकि लोगों को बेहतर और सुगम यातायात सुविधा मिल सके।

Darbhanga Road Bridge Project 1

यह भी पढ़ें: Banni Blackbuck Rehabilitation: स्वतंत्रता दिवस पर बन्नी के घास के मैदानों में छोड़े गए 20 काले हिरण, वनतारा ने दिया तकनीकी सहयोग

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign: ‘सेवा मेरा योगदान’ के साथ स्वच्छ बिहार...

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign, पटना: बिहार में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Panapur Flood Relief: सारण के पानापुर में हेलीकॉप्टर से राशन एयर...

Panapur Flood Relief, सारण: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने हवाई मार्ग से राशन उपलब्ध कराने की...

Bokaro Illegal Truck Parking: बोकारो में ट्रक चालकों के लिए नए...

Bokaro Illegal Truck Parking, बोकारो: शहर और औद्योगिक क्षेत्रों में मुख्य सड़कों पर भारी वाहनों की अनधिकृत पार्किंग रोकने के लिए जिला परिवहन विभाग...