Advertisment

मुख्य सचिव ने 500 करोड़ से अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा की : कार्य में तेजी लाने के दिये कड़े निर्देश

मुख्य सचिव ने 500 करोड़ से अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा की : कार्य में तेजी लाने के दिये कड़े निर्देश

पटना : मुख्य सचिव, बिहार, श्री प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में राज्य में क्रियान्वित 500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

बैठक में NHAI की परियोजनाओं की प्रगति का किया आकलन

इस बैठक में विशेष रूप से रेल, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की परियोजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया। बैठक के दौरान योजना एवं विकास विभाग द्वारा संबंधित परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। इस अवसर पर संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

सड़क और राजमार्ग और रेल परियोजनाओं की बाधाओं का त्वरित निष्पादन का निर्देश

मुख्य सचिव ने रेलवे की कुछ परियोजनाओं की धीमी गति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने उपस्थित संबंधित जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अपने स्तर पर नियमित समीक्षा करें। विशेष रूप से भूमि अधिग्रहण में आ रही बाधाओं को दूर करने और अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) निर्गत करने के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया। सड़क और राजमार्ग परियोजनाओं में आ रही बाधाओं के त्वरित निष्पादन हेतु पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए, ताकि वन मंजूरी (Forest Clearance) आदि के कारण कार्य बाधित न हो।

कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा में कोई समझौता नहीं

मुख्य सचिव ने कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा पर जोर देते हुए कहा कि यदि कोई संवेदक निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं कर रहा है या जानबूझकर विलंब कर रहा है, तो आवश्यकतानुसार उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। सरकार का उद्देश्य इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को समय सीमा के भीतर पूरा कर आम जनता को समर्पित करना है।

ये भी पढ़े :  मुख्यमंत्री को अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक ISO 9001:2015 प्रमाणन का प्रमाण-पत्र भेंट किया गया

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...