Advertisment

Jharkhand Toll Plaza: अब बिना रुके कटेगा Toll Tax, नए Multi Lane Free Flow सिस्टम की तैयारी

झारखंड में नये टोल प्लाजा Multi Lane Free Flow सिस्टम पर बनेंगे। वाहनों को रुकना नहीं पड़ेगा और Fastag से गुजरते ही टोल टैक्स कट जायेगा।


Jharkhand Toll Plaza रांची: झारखंड में राष्ट्रीय राजमार्गों पर बनने वाले नये टोल प्लाजा अब मल्टी लेन फ्री फ्लो टोलिंग सिस्टम आधारित होंगे। इसका मतलब है कि वाहन चालकों को टोल टैक्स देने के लिए प्लाजा पर कतार में खड़े होकर रुकने की जरूरत नहीं होगी। वाहन सीधे गुजरेंगे और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के जरिये उसी दौरान टोल टैक्स की राशि कट जायेगी।

एनएचएआइ के मेंबर प्रोजेक्ट ने समीक्षा के दौरान अधिकारियों को परंपरागत रैंप टोल प्लाजा की जगह मल्टी लेन फ्री फ्लो सिस्टम अपनाने का निर्देश दिया है। अधिकारियों से इसी व्यवस्था के अनुरूप नये टोल प्लाजा का डिजाइन तैयार करने को कहा गया है।

Jharkhand Toll Plaza: कैसे काम करेगा नया Toll System

मल्टी लेन फ्री फ्लो व्यवस्था में वाहनों को टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होगी। इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन और फास्टैग आधारित व्यवस्था के जरिये वाहन के गुजरते ही टोल टैक्स की राशि काट ली जायेगी।

इस व्यवस्था में उच्च क्षमता वाले कैमरों और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम का इस्तेमाल किया जायेगा। टोल प्लाजा की पूरी डिजाइन इस तरह तैयार की जायेगी कि वाहनों की आवाजाही बिना किसी बाधा के जारी रहे। इससे लंबी कतार और टोल प्लाजा के आसपास लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

Jharkhand Toll Plaza: इन सड़कों पर बनेंगे नये Toll Plaza

झारखंड में निकट भविष्य में कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाएं पूरी होने वाली हैं। इन सड़कों पर नये मल्टी लेन फ्री फ्लो टोल प्लाजा बनाये जायेंगे।

इसमें ओरमांझी-गोला-जैना मोड़ सेक्शन शामिल है, जिसका निर्माण जल्द पूरा होने की उम्मीद है। इसके अलावा एनएच 75 पर कुड्डू से लातेहार, डालटनगंज और गढ़वा तक फोर लेन परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है।

वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे के झारखंड हिस्से पर भी काम जारी है। परियोजनाओं के पूरा होने के बाद इन मार्गों पर नये टोल प्लाजा स्थापित किये जायेंगे।


Key Highlights

  • झारखंड में नये टोल प्लाजा Multi Lane Free Flow सिस्टम पर बनेंगे।

  • वाहनों को टोल टैक्स देने के लिए रुकना नहीं पड़ेगा।

  • Fastag और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से गुजरते ही टैक्स कटेगा।

  • ओरमांझी-गोला-जैना मोड़ और एनएच 75 समेत कई परियोजनाओं पर नये प्लाजा बनेंगे।

  • राज्य के करीब 20 से 22 पुराने टोल प्लाजा को भी नये सिस्टम में बदलने पर विचार हो रहा है।


Jharkhand Toll Plaza: आधुनिक होंगे Toll Building और शौचालय

एनएचएआइ के निर्देश के अनुसार नये टोल प्लाजा में टोल भवन और शौचालय भी आधुनिक डिजाइन के होंगे। शौचालय की डिजाइन तैयार कर दी गयी है, जबकि टोल भवन की डिजाइन भी जल्द उपलब्ध करायी जायेगी।

मल्टी लेन फ्री फ्लो व्यवस्था लागू होने से वाहनों को टोल प्लाजा पर अनावश्यक रूप से रुकना नहीं पड़ेगा। इससे यात्रा के समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। खासकर ट्रक और बस जैसे भारी वाहनों को इसका अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

राज्य में फिलहाल करीब 20 से 22 टोल प्लाजा सक्रिय हैं। पुराने टोल प्लाजा को भी धीरे-धीरे नये सिस्टम में बदलने की दिशा में मंथन किया जा रहा है। इसको लेकर आगे पहल किये जाने की संभावना है।

GD College Begusarai Student Protest: बेगूसराय में शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान...

GD College Begusarai Student Protest: जीडी कॉलेज के ओल्ड हॉस्टल कैंपस में सोमवार को फॉरेन लैंग्वेज, दिनकर चेयर रिसर्च सेंटर और इन्क्यूबेशन सेंटर के...

Dhanbad Encounter: पुलिस से मुठभेड़ में दो अपराधियों को लगी गोली,...

धनबाद में रंगदारी वसूली की सूचना पर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में दो अपराधी घायल हुए, जबकि तीसरा फरार...

Ranchi Liquor Plant: सीलबंद बॉटलिंग प्लांट से शराब और साक्ष्य गायब,...

रांची के ओरमांझी स्थित तरंगनी लिकर्स के सीलबंद प्लांट में चोरी का मामला सामने आया है। जांच के दौरान पिछला दरवाजा टूटा और...