नालन्दा : अस्थावां थाना क्षेत्र के राजमा गांव के समीप गोइठवा नदी से किशोरी की शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव को पुलिस कब्जे में लेकर सदर अस्पताल लाया। शव को पुलिस के द्वारा कब्जे में लेकर पहचान के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां 2 दिन पूर्व थाना क्षेत्र के नकटपुरा गांव से अपहृता के परिजनों को बुलाकर शव की पहचान कराई गई। शव की पहचान बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत नकटपूरा गांव निवासी भासों यादव की 16 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी के रूप में की गई।
2 नामजद और 2 अज्ञात युवकों के खिलाफ अपहरण की दर्ज है प्राथमिकी
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि बीते 21 अगस्त को गांव के ही कुछ लोगों ने किशोरी का अपहरण कर लिया गया था। जिसके बाद 22 अगस्त की सुबह बिहार थाना में 2 नामजद और 2 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। 48 घंटे बीत जाने के बावजूद बिहार थाना पुलिस किशोरी को सकुशल बरामद करने में विफल साबित हुई और आज नदी से किशोरी की लाश बरामद हुई। सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि हत्या कैसे हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रिपोर्ट : सोनू पांडेय


















