Advertisment

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार के अवसर

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सूचना प्रावैधिकी विभाग, बिहार सरकार और ConveGenius.AI के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस अवसर पर सूचना प्रावैधिकी विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा मौजूद रहे। सरकार के अनुसार, इस MoU का उद्देश्य बिहार को AI-सक्षम राज्य के रूप में विकसित करना और राज्य में AI आधारित Infrastructure, Products, Services तथा Technology Solutions के विकास को प्रोत्साहित करना है।

AI Innovation और रोजगार को मिलेगी गति

मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के विजन के अनुरूप बिहार को तकनीकी रूप से सक्षम, नवाचार आधारित और भविष्य की जरूरतों के लिए तैयार राज्य बनाना लक्ष्य है। AI और उभरती तकनीकों में निवेश, उच्च कौशल वाली तकनीकी क्षमताओं का विकास तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि इस सहयोग से बिहार में AI Innovation, Skill Development, Technology Deployment और Employment Generation को गति मिलने की उम्मीद है। MoU के तहत 100 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की बात कही गई है।

B-ONT के विकास में सहयोग करेगा ConveGenius.AI

MoU के तहत ConveGenius.AI बिहार सरकार को B-ONT (Bihar Ontology) विकसित करने में सहयोग करेगा। यह राज्य की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं को एकीकृत करने वाला ontological knowledge graph होगा। सरकार के अनुसार, यह unified knowledge graph बिहार के तकनीकी और ज्ञान आधारित ढांचे को एकीकृत करने में मदद करेगा। इसके जरिए AI Agents नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं तक पहुंचने में अधिक प्रभावी तरीके से सहायता कर सकेंगे। इसके अलावा राज्य के शैक्षणिक और व्यावसायिक संस्थानों में contextual AI-enabled skilling को भी शामिल किया जाएगा। इसका उद्देश्य बिहार के युवाओं को रोजगार की बदलती जरूरतों के अनुरूप तैयार करना है।

युवाओं के साथ कर्मचारियों और उद्योगों को भी मिलेगा प्रशिक्षण

AI आधारित कौशल विकास कार्यक्रमों का विस्तार राज्य के मौजूदा औद्योगिक ढांचे तक भी किए जाने की योजना है। इसके तहत workers, technicians और enterprises को AI adoption के लिए आवश्यक कौशल उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा। इससे उद्योगों में तकनीकी बदलाव के साथ-साथ कर्मचारियों के upskilling को भी आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार का कहना है कि AI आधारित कौशल विकास से स्थानीय स्तर पर उच्च-कौशल वाली तकनीकी क्षमताओं के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा।

बिहार में 100 करोड़ रुपये से अधिक के Anchor Investment का प्रस्ताव

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ConveGenius.AI की ओर से बिहार में 100 करोड़ रुपये से अधिक के Anchor Investment का प्रस्ताव रखा गया है। इस निवेश के तहत Platform Infrastructure, Technical Operations और Programme Delivery के लिए काम किया जाएगा। कंपनी बिहार में ऐसे AI Products और Solutions के निर्माण में सहयोग करना चाहती है, जिनका इस्तेमाल बिहार के साथ देश के अन्य हिस्सों में भी किया जा सके।

सुरक्षित और नागरिक-केंद्रित AI Ecosystem पर जोर

MoU के तहत विकसित किए जाने वाले AI Systems, Data Platforms और Operational Processes को राष्ट्रीय और राज्य स्तर के मौजूदा नीति एवं नियामकीय ढांचे के अनुरूप विकसित और संचालित किया जाएगा। सरकार के अनुसार, इससे बिहार में सुरक्षित, जिम्मेदार और नागरिक-केंद्रित AI Ecosystem विकसित करने में मदद मिलेगी। इस सहयोग के जरिए AI Innovation, Skill Development, Technology Deployment और Employment Generation को गति देने का लक्ष्य रखा गया है।

विभाग और कंपनी के अधिकारियों ने किया MoU पर हस्ताक्षर

समझौता ज्ञापन पर बिहार सरकार के सूचना प्रावैधिकी विभाग की ओर से उप सचिव शहनवाज अहमद नियाजी और ConveGenius.AI की ओर से कंपनी के CEO जयराज भट्टाचार्या ने हस्ताक्षर किए। सूचना प्रावैधिकी विभाग के अनुसार, बिहार को AI और emerging technologies के माध्यम से डिजिटल रूप से सशक्त, innovation-driven और future-ready बनाने की दिशा में लगातार पहल की जा रही है। ConveGenius.AI के साथ यह MoU इसी व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिससे राज्य में technology-led growth को गति देने का लक्ष्य है।

Bihar AI MoU

यह भी पढ़ें: Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना से SDGs जोड़कर विकसित बिहार @2047 पर जोर

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...

Bihar Cooperative Policy 2026: पर्यटन, डेयरी और हरित ऊर्जा पर फोकस,...

Bihar Cooperative Policy 2026: बिहार राज्य सहकारिता नीति, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सहकारिता विभाग की ओर से क्षेत्रीय पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला...