JSSC CGL Scam: अभय तिवारी समेत तीन से पूछताछ तेज, 18 संदिग्ध अभ्यर्थियों के बयान भी दर्ज

JSSC CGL 2023 फर्जीवाड़े की जांच में CID SIT ने अभय तिवारी, उसकी पत्नी और भाई को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की। 18 संदिग्ध अभ्यर्थियों से भी पूछताछ हुई।


JSSC CGL Scam रांची: झारखंड स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 यानी JSSC CGL में कथित फर्जीवाड़े की जांच तेज हो गई है। सीआईडी की एसआईटी ने शनिवार को मामले के प्रमुख संदिग्ध अभय कुमार तिवारी, उसकी पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय कुमार तिवारी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की। इसके साथ ही सीजीएल परीक्षा में सफल 18 संदिग्ध अभ्यर्थियों से भी पूछताछ की गई है।

जांच एजेंसी अब संदिग्धों और अभ्यर्थियों के बयानों का क्रॉस वेरिफिकेशन कर रही है। एसआईटी यह पता लगाने में जुटी है कि इन अभ्यर्थियों ने किन-किन प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की और उन्हें परीक्षा में सफलता दिलाने में किसने मदद की। पूछताछ के दौरान सामने आए नए नामों से भी सीआईडी पूछताछ की तैयारी कर रही है।

JSSC CGL Scam:अभय तिवारी पांच दिन की रिमांड पर

सीजीएल फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड माने जा रहे अभय कुमार तिवारी को पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उसकी पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय कुमार तिवारी से दो-दो दिनों तक पूछताछ होगी।

तीनों की गिरफ्तारी 14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में हुई थी। अभय तिवारी को 22 जुलाई को गोड्डा से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद सीआईडी ने 18 अगस्त को सुषमा कुमारी और अक्षय कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया।

जांच के दौरान सामने आया है कि अभय तिवारी मेसर्स टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड यानी टीडीपीएल से जुड़ा था। बताया गया है कि वह कंपनी में मनोज कुमार तिवारी के नाम से मार्केटिंग मैनेजर के पद पर काम कर रहा था। यही एजेंसी जेपीएससी की परीक्षा आयोजित कराने से जुड़ी थी।


Key Highlights

  • JSSC CGL 2023 फर्जीवाड़े की जांच में CID SIT ने पूछताछ तेज की

  • अभय तिवारी पांच दिन और पत्नी व भाई दो-दो दिन की रिमांड पर

  • CGL में सफल 18 संदिग्ध अभ्यर्थियों से भी पूछताछ

  • TDPL से अभय तिवारी के जुड़ाव की जांच में सामने आई जानकारी

  • 37 से अधिक संदिग्धों और आरोपियों के बयान दर्ज कर चुकी है SIT


JSSC CGL Scam:18 संदिग्ध अभ्यर्थियों से भी पूछताछ

एसआईटी ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में सफल 18 संदिग्ध अभ्यर्थियों से पूछताछ की है। जांच एजेंसी इनके बयानों का दूसरे आरोपियों और संदिग्धों से मिले तथ्यों के साथ मिलान कर रही है।

एसआईटी यह भी जांच रही है कि संदिग्ध अभ्यर्थियों ने किन अन्य परीक्षाओं में सफलता हासिल की है और उन्हें परीक्षा में सफल कराने के पीछे कौन लोग सक्रिय थे। पूछताछ के दौरान कई नए लोगों के नाम सामने आए हैं। सीआईडी अब इन लोगों से भी पूछताछ करेगी।

सीआईडी के अनुसार, इस मामले में अब तक एसआईटी 37 से अधिक संदिग्धों और आरोपियों के बयान दर्ज कर चुकी है। सीजीएल परीक्षा से जुड़े कथित पेपर लीक मामले में सीआईडी थाने में एक जनवरी 2025 को कांड संख्या 01/2025 दर्ज की गई थी।

JSSC CGL Scam:तीन आरोपियों को जेल भेजा गया

उधर, 14वीं जेपीएससी प्रतियोगिता परीक्षा में अनुचित साधनों के जरिए सफलता हासिल करने के आरोपी तीन अभ्यर्थियों उमाकांत उरांव, मनोज कुमार और रोशन केरकेट्टा की पांच दिनों की पुलिस रिमांड शनिवार को समाप्त हो गई। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर तीनों को न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया गया।

उमाकांत उरांव लोहरदगा के जुरियो का रहने वाला है। जांच में उसके अभ्यर्थी होने के साथ-साथ गिरोह के एजेंट के रूप में काम करने की बात सामने आई है। रोशन केरकेट्टा रांची के नगड़ी और मनोज कुमार धुर्वा सेक्टर-3 के रहने वाले हैं।

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में तत्कालीन अध्यक्ष एल खियांग्ते समेत अब तक करीब दो दर्जन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सीआईडी की जांच आगे बढ़ने के साथ मामले में और लोगों के नाम सामने आने की संभावना है।

Roopi Soren Last Rites: आज नेमरा में होगा रूपी सोरेन का...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार गुरुवार को नेमरा में होगा। सुबह 9 बजे तक मोरहाबादी आवास पर...

JPSC JSSC CGL Exam: झारखंड हाईकोर्ट ने पूछा, CID जांच अधूरी...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JPSC और JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले पर सरकार से सवाल किया। कोर्ट ने 2500 सफल अभ्यर्थियों के साथ...

Patna Lucknow Flight: 17 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान पर...

 पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की उड़ान 6E925 करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। विमान...