Jharkhand Rain Alert : रक्षाबंधन पर बारिश के बीच बंधेगी राखी, Jharkhand में 2 सितंबर तक बारिश का दौर; 4 जिलों में यलो अलर्ट

 रक्षाबंधन पर झारखंड में बारिश का दौर जारी रहेगा। रांची समेत कई जिलों में 2 सितंबर तक बारिश, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी है।


Jharkhand Rain Alert रांची: रांची समेत झारखंड के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। रक्षाबंधन के दिन भी बहनों को बारिश के बीच भाइयों की कलाई पर राखी बांधनी पड़ सकती है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले सात दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कई इलाकों में वज्रपात की भी आशंका है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार 28 अगस्त को चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए लो प्रेशर एरिया के कारण 29 अगस्त से मौसम का सिस्टम और सक्रिय होने की संभावना है। इसका असर झारखंड में 2 सितंबर तक देखने को मिल सकता है।

Jharkhand Rain Alert:बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया लो प्रेशर, 29 अगस्त से बढ़ेगा असर

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार मानसून ट्रफ रांची और दीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। दक्षिण बंगाल और आसपास के क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बना हुआ है। इन मौसमी परिस्थितियों के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है, जो 29 अगस्त से सक्रिय हो सकता है।

इस सिस्टम के कारण बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी झारखंड की ओर पहुंचेगी। इसके प्रभाव से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश को देखते हुए किसानों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।

Jharkhand Rain Alert:28 अगस्त से 2 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

28 अगस्त को चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और वज्रपात की संभावना है। 29 अगस्त को दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में भारी बारिश की संभावना है। 30 और 31 अगस्त को मध्य और दक्षिण पूर्वी झारखंड में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इन दिनों भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। 1 और 2 सितंबर को राज्यभर में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है।


Key Highlights

  1. रक्षाबंधन पर रांची समेत झारखंड के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना।

  2. चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह में भारी बारिश का यलो अलर्ट।

  3. बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर एरिया, 29 अगस्त से सक्रिय होने की संभावना।

  4. 2 सितंबर तक राज्य में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान।

  5. 27 अगस्त तक झारखंड में सामान्य से 11 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई।


Jharkhand Rain Alert:27 अगस्त तक झारखंड में सामान्य से 11 प्रतिशत कम बारिश

अगस्त समाप्त होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन झारखंड में मानसून की बारिश अभी सामान्य से 11 प्रतिशत कम है। 27 अगस्त तक राज्य में सामान्य बारिश 768.5 मिलीमीटर होनी चाहिए थी, जबकि वास्तविक बारिश 685.2 मिलीमीटर दर्ज की गई है।

जिलावार स्थिति देखें तो पाकुड़ में सामान्य से 53 प्रतिशत कम बारिश हुई है। देवघर में 48 प्रतिशत, कोडरमा और चतरा में 45-45 प्रतिशत तथा गिरिडीह में 37 प्रतिशत बारिश की कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच से छह दिनों में होने वाली बारिश से इन जिलों में बारिश की कमी कुछ हद तक दूर हो सकती है।

इससे पहले गुरुवार को भी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई। सबसे अधिक 67.6 मिलीमीटर बारिश जमशेदपुर में और 55.2 मिलीमीटर बारिश कांके में दर्ज की गई। बारिश के दौरान वज्रपात की घटनाओं में राज्य में पांच लोगों की मौत की भी सूचना है।

Disaster Management Internship: एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थी सीखेंगे आपदा प्रबंधन...

Disaster Management Internship: बिहार की राजधानी पटना स्थित एएन कॉलेज के बीए (भूगोल) के 20 विद्यार्थियों के लिए आपदा प्रबंधन विभाग में 10 दिवसीय...

Bihar Sahayog Program: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सहयोग कार्यक्रम में 101...

Bihar Sahayog Program: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम हॉल में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में...

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...