BIG BREAKING : टाटा स्टील के कोक प्लांट में विस्फोट, आग लगने से एक ठेकाकर्मी की हालत गंभीर

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कोक प्लांट में जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिसके बाद भीषण आग लग गई.

यह घटना सुबह 10ः30 बजे की है. इस घटना में एक ठेका मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है.

वहीं अन्य दो ठेका मजदूर को हल्की चोटें आयी है.

सभी घायलों को टीएमएच में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.

वहीं आग पर काबू पाने के लिए टाटा स्टील फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ी मौके पर पहुंची

और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है.

फिलहाल कंपनी के बड़े अधिकारी ब्लास्ट के कारणों का पता लगा रहे हैं.

वैसे सुरक्षा में कैसे चूक हुई इस पर भी गहन जांच की जा रही है.

बैटरी नंबर पांच, छह, सात के गैस लाइन में हाट जाब यानि गैस कटिंग व वेल्डिंग का काम हो रहा था. तभी गैस लाइन से गैस रिसाव होने लगा. गैस लाइन में कोक ओवन गैस था, जिसे कार्बन मोनोआक्साइड भी कहा जाता है. यह काफी ज्वलनशील होता है.

दहशत में लोग

विस्फोट इतना जबरदस्त था कि कोक प्लांट के आसपास के अन्य दूसरे विभाग के चैंबर के शीशे टूट गए. विस्फोट की आवाज साकची, काशीडीह, एग्रीको समेत गोलमुरी, बर्मामाइंस और बारीडीह जैसे इलाके में सुनी गई. कुछ देर के लिए शहर के लोग दहशत में आ गए और सहम गए. कंपनी के अंदर विस्फोट होने के बाद साकची और बर्मामाइंस क्षेत्र में लोगों की भीड़ लग गई.

पिछले साल भी हुआ था हादसा

पिछले साल 18 जनवरी को भी टाटा स्टील कम्पनी में सोमवार को जोरदार विस्फोट हुआ था. इससे परिसर समेत पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी. यह घटना साकची छोर की तरफ तारापुर डंपिंग यार्ड में हुई थी. यहां पर हॉट मेटल को ठंडा करने के लिए एक बड़ी सी टंकी है. इसमें हॉट मेटल को डालकर ठंडा किया जाता है. धमाके के कारण आसपास की कुछ झाड़ियों में आग लग गई थी, जिसे फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया था.

रिपोर्ट: लाला जब़ी

टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

टाटा स्टील का कचरा गांव लाने पर ग्रामीणों का बवाल

JSSC CGL Paper Leak: प्रिंटिंग प्रेस कर्मी समीर ने रट डाले...

 JSSC CGL 2023 पेपर लीक मामले की CID जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रिंटिंग प्रेस कर्मी समीर ने परीक्षा से पहले सवाल-जवाब याद...

Roopi Soren Last Darshan: मोरहाबादी आवास पर अंतिम दर्शन के लिए...

रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए मोरहाबादी स्थित आवास पर लोगों और नेताओं की भीड़ जुटी है। हेमंत सोरेन ने मां को श्रद्धांजलि...

Roopi Soren Last Rites: आज नेमरा में होगा रूपी सोरेन का...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार गुरुवार को नेमरा में होगा। सुबह 9 बजे तक मोरहाबादी आवास पर...