टाटा समूह के फैसले पर झामुमो का विरोध, तीन कंपनियों के गेट को किया जाम

जमशेदपुर : टाटा समूह के जमशेदपुर में स्थापित दो संस्थान टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस के लीगल कार्यालय पुणे शिफ्ट करने के फैसले के खिलाफ झामुमो ने कड़ा रुख अख्तियार किया है. आज झामुमो ने कोल्हान में संचालित टाटा के सभी संस्थापनों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. टाटा स्टील के जमशेदपुर, चाईबासा और सरायकेला के सभी संस्थानों के गेट पर धरने पर बैठ गए हैं.

Tata jmm1 22Scope News

सुबह से ही झामुमो के कार्यकर्ता और कोल्हान के सभी विधायकों के नेतृत्व में टाटा स्टील के मुख्य गेट को जाम कर कर्मचारियों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी. झामुमो नेताओं ने टाटा समूह के खिलाफ चार सूत्री मांगों को लेकर 24 घंटे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

Tata jmm2 22Scope News

इधर जमशेदपुर के टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा कमिंस के मुख्य गेट पर सुबह से ही झामुमो नेताओं का जुटान हुआ और टाटा के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है. आपको बता दें कि टाटा समूह द्वारा पिछले दिनों टाटा कमिंस और टाटा मोटर्स के कानूनी मामले का निष्पादन पुणे शिफ्ट किए जाने के फैसले के बाद कोल्हान के सभी विधायकों ने बैठक कर टाटा के इस फैसले पर विरोध जताया था. उसी कड़ी में यह आंदोलन शुरू किया गया है. जिसमें दस हजार लोगों के रहने का इंतजाम भी किया गया है.

रिपोर्ट : लाला जब़ी

सड़क पर उतरे कपड़ा व्यवसायी, काला बिल्ला लगाकर जताया सरकार का विरोध

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...