Ranchi Traffic Challan: 29 दिनों में 91 हजार से ज्यादा वाहनों पर कार्रवाई, 6.39 करोड़ का जुर्माना

रांची में ट्रैफिक पुलिस ने 29 दिनों में 91,209 वाहनों का चालान किया। 6.39 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया, सबसे ज्यादा कार्रवाई बिना हेलमेट पर हुई।


Ranchi Traffic Challan रांची: राजधानी रांची में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले 29 दिनों में ट्रैफिक पुलिस ने 91,209 वाहनों का चालान किया है। इन वाहनों पर कुल 6.39 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई में सबसे अधिक मामले बिना हेलमेट वाहन चलाने के सामने आए हैं।

Ranchi Traffic Challan:बिना हेलमेट और नो पार्किंग में सबसे ज्यादा चालान

आंकड़ों के अनुसार, बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 45,724 लोगों का चालान किया गया। वहीं नो पार्किंग और सड़क पर गलत तरीके से वाहन खड़ा करने के मामले में 30,732 चालान काटे गए।

इसके अलावा ओवरस्पीड के 4,047, रेड लाइट जंप करने के 3,796 और रॉन्ग साइड वाहन चलाने के 3,311 मामलों में कार्रवाई हुई। नो एंट्री का उल्लंघन करने पर 812, पिलियन राइड से जुड़े 324 और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने पर 416 चालान किए गए।


Key Highlights

  • रांची में 29 दिनों में 91,209 वाहनों का चालान

  • ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर 6.39 करोड़ रुपये का जुर्माना

  • बिना हेलमेट 45,724 वाहन चालकों पर कार्रवाई

  • नो पार्किंग में 30,732 चालान काटे गए

  • 268 मामलों को अभियोजन के लिए न्यायालय भेजा गया


Ranchi Traffic Challan:सीट बेल्ट से लेकर मॉडिफाइड साइलेंसर तक कार्रवाई

ट्रैफिक पुलिस ने सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले 206 वाहन चालकों, एक्स्ट्रा पैसेंजर बैठाने वाले 243 लोगों और फैंसी नंबर प्लेट वाले 163 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इंश्योरेंस नहीं होने पर 130, बिना यूनिफॉर्म 129, प्रेशर हॉर्न के इस्तेमाल पर 83 और मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने पर 66 चालान किए गए।

ड्रंक एंड ड्राइव के 54 मामलों में भी कार्रवाई हुई। इसके अलावा ट्रिपल राइडिंग, पॉल्यूशन, फिक्सर लाइट, ब्लैक फिल्म समेत अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस ने 268 मामलों को अभियोजन के लिए न्यायालय भेजा है।

Ranchi Traffic Challan:जुर्माना वसूलना नहीं, जागरूक करना मकसद

ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने कहा कि वाहनों का चालान करना और जुर्माना वसूलना विभाग का मकसद नहीं है। वाहन चालकों को वाहन चलाते समय अपने सभी कागजात अपडेट रखने और हर हाल में यातायात नियमों का पालन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है।

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन! ताइक्वांडो में...

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने...

Giridih Festival Traffic Plan: त्योहारों पर गिरिडीह में ट्रैफिक प्लान लागू,...

Giridih Festival Traffic Plan: आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन अलर्ट है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा,...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार बनेगा इंडस्ट्री हब! मुजफ्फरपुर में लेदर...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर,...