रांची विश्वविद्यालय में PhD Admission 2026 के तहत 331 सीटों पर 1 से 10 सितंबर तक आवेदन होंगे। प्रवेश परीक्षा नहीं होगी और आवेदन शुल्क भी नहीं लिया जाएगा।
Ranchi University PhD Admission 2026 रांची: रांची विश्वविद्यालय ने विभिन्न विषयों में पीएचडी की 331 रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 1 से 10 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया यूजीसी रेगुलेशन 2022 और रांची विश्वविद्यालय पीएचडी रेगुलेशन 2026 के तहत आयोजित की जा रही है।
इस बार विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। पीएचडी में आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। साथ ही प्रवेश परीक्षा भी आयोजित नहीं होगी। इंटरव्यू के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
331 सीटों में सबसे अधिक 30 सीटें जंतुविज्ञान में हैं, जबकि मुंडारी में सिर्फ एक सीट उपलब्ध है। बांग्ला विषय में इस बार कोई सीट रिक्त नहीं है।
Ranchi University PhD Admission 2026: सामान्य वर्ग के लिए 153 और ST के लिए 85 सीटें
विश्वविद्यालय की ओर से जारी सीटों के अनुसार सामान्य वर्ग के लिए 153, ईडब्ल्यूएस के लिए 16, एसटी के लिए 85, एससी के लिए 34, बीसी वन के लिए 30 और बीसी टू के लिए 13 सीटें निर्धारित हैं।
प्रमुख विषयों में मानवशास्त्र की 9, इतिहास की 10, दर्शनशास्त्र की 24, बॉटनी की 28, भौतिकी की 16, कैमिस्ट्री की 18, राजनीति विज्ञान की 10, कॉमर्स की 10, मनोविज्ञान की 26, इकोनॉमिक्स की 12, इंग्लिश की 25, भूगोल की 18, गणित की 16, हिंदी की 19 और जंतुविज्ञान की 30 सीटें हैं।
इसके अलावा संस्कृत में 9, संताली में 4, समाजशास्त्र में 4, भूगर्भशास्त्र में 3, उर्दू में 6, नागपुरी में 5, हो में 4, गृह विज्ञान में 6, खड़िया में 2, खोरठा में 2, फुरमाली में 2, कुडुख में 6 और पंचपरगनिया में 4 सीटें उपलब्ध हैं।
Key Highlights
- रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी की 331 सीटों पर आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।
- ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 से 10 सितंबर 2026 तक चलेगी।
- आवेदन के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा और प्रवेश परीक्षा भी नहीं होगी।
- जंतुविज्ञान में सबसे अधिक 30 और मुंडारी में सबसे कम एक सीट उपलब्ध है।
- ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी संबंधित विभाग में जमा करना अनिवार्य होगा।
Ranchi University PhD Admission 2026: चार वर्षीय UG ऑनर्स विथ रिसर्च वाले भी कर सकेंगे आवेदन
इस बार चार वर्षीय और आठ सेमेस्टर वाले स्नातक ऑनर्स विथ रिसर्च के विद्यार्थी भी निर्धारित शर्तों के साथ पीएचडी के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए स्नातक स्तर पर कम से कम 75 फीसदी अंक होना अनिवार्य है।
स्नातकोत्तर में कम से कम 55 फीसदी अंक के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है। एससी, एसटी और ओबीसी अभ्यर्थियों को न्यूनतम अंकों में पांच फीसदी की छूट दी जाएगी। यूजीसी नेट, सीएसआईआर नेट और गेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिलेगी।
प्रवेश परीक्षा से छूट प्राप्त उम्मीदवारों की मेरिट इंटरव्यू में प्राप्त प्रतिशत स्कोर के आधार पर तैयार की जाएगी। इंटरव्यू के लिए एक सीट पर तीन अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।
भारत में मान्यता प्राप्त विदेशी संस्थान से स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद जरूरी दस्तावेजों के साथ उसकी हार्ड कॉपी संबंधित विभाग में जमा करना अनिवार्य है। हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय मुख्यालय में जमा नहीं होगी।
Ranchi University PhD Admission 2026: PhD Admission 2026 का पूरा कैलेंडर
रांची विश्वविद्यालय के पीएचडी कैलेंडर के अनुसार 10 सितंबर तक आवेदन लिये जाएंगे। इंटरव्यू के लिए चयन सूची 16 सितंबर को जारी होगी। 17 और 18 सितंबर को ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने का मौका मिलेगा। इंटरव्यू की अंतिम सूची 21 सितंबर को जारी की जाएगी।
संबंधित विभागों में इंटरव्यू 24 से 29 सितंबर के बीच संभावित है। मेरिट के साथ चयन सूची 30 सितंबर को जारी होगी। संबंधित विभाग के डीआरसी चेयरमैन द्वारा सुपरवाइजर आवंटन 1 से 8 अक्टूबर तक किया जाएगा।
पीएचडी स्कॉलर के लिए सिनॉप्सिस तैयार करने और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 12 अक्टूबर से 24 दिसंबर 2026 तक चलेगी। वहीं पीएचडी कोर्स वर्क की संभावित अवधि 2 जनवरी से 30 जून 2027 तक निर्धारित की गई है।


















