Advertisment

Ranchi University PHD Admission Update: Entrance Exam रद्द, अभ्यर्थियों को 47 लाख फीस Refund का फैसला

 रांची यूनिवर्सिटी ने पीएचडी एंट्रेंस 2024 रद्द कर अभ्यर्थियों को फीस लौटाने का निर्णय लिया। अब NET, JRF के आधार पर एडमिशन होगा।


Ranchi University PHD Admission Update रांची: Ranchi University की पीएचडी एंट्रेंस परीक्षा-2024 का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। करीब ढाई साल पहले विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीएचडी कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे, लेकिन अब तक प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं कराई जा सकी।

इसी बीच वर्ष 2025 में राज्यपाल सह कुलाधिपति द्वारा राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित करने पर रोक लगा दी गई। इसके बाद अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को शुल्क वापस करने का फैसला लिया है। सोमवार को कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को फीस वापसी की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया।

Ranchi University PHD Admission Update:अब बिना एंट्रेंस ऐसे होगा पीएचडी में एडमिशन

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, अब पीएचडी में प्रवेश के लिए प्रक्रिया पूरी तरह बदल दी गई है। अब UGC NET, JRF और पीएचडी एंट्रेंस क्वालिफाई अभ्यर्थियों को सीधे रिक्त सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा।

इसके अलावा Jharkhand Eligibility Test उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को भी पीएचडी कोर्स में प्रवेश मिलेगा। भविष्य में झारखंड पात्रता परीक्षा विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाएगी।


Key Highlights

  • रांची यूनिवर्सिटी ने पीएचडी एंट्रेंस 2024 रद्द किया

  • अभ्यर्थियों को 47.48 लाख रुपये फीस लौटाने का फैसला

  • अब NET, JRF और पात्रता परीक्षा के आधार पर एडमिशन

  • 463 सीटों के लिए 2374 छात्रों ने किया था आवेदन

  • परीक्षा नहीं होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी


Ranchi University PHD Admission Update:अभ्यर्थियों में नाराजगी, समय पर परीक्षा न होने का आरोप

फीस वापसी के फैसले से अभ्यर्थियों में नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि जब वर्ष 2024 में आवेदन लिए गए थे, तब पीएचडी एंट्रेंस परीक्षा पर कोई रोक नहीं थी।

अभ्यर्थियों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन समय पर परीक्षा आयोजित करने में विफल रहा। यदि समय पर परीक्षा हो जाती, तो बाद में लगी रोक का असर नहीं पड़ता। इस मुद्दे को लेकर अभ्यर्थियों ने कई बार विश्वविद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन भी किया था।

Ranchi University PHD Admission Update:463 सीटों के लिए 2374 आवेदन, 47.48 लाख रुपए लौटाए जाएंगे

रांची यूनिवर्सिटी ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा-2024 के तहत विभिन्न विषयों में 463 सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इन सीटों पर दाखिले के लिए कुल 2374 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

प्रत्येक अभ्यर्थी से 2000 रुपये आवेदन शुल्क लिया गया था, जिससे विश्वविद्यालय को कुल 47.48 लाख रुपये प्राप्त हुए। अब यह पूरी राशि अभ्यर्थियों को वापस की जाएगी। हालांकि, राशि लौटाने की प्रक्रिया और माध्यम को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन अभी मंथन कर रहा है।

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...