FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गयी। इस बार चेंबर चुनाव के इतिहास में सबसे अधिक 86 नामांकन प्राप्त हुए हैं। इनमें 77 नामांकन कार्यकारिणी समिति के लिए, जबकि नौ नामांकन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए दाखिल किए गए हैं। शाम चार बजे नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद चुनाव समिति की ओर से प्राप्त नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की गयी। रिकॉर्ड संख्या में नामांकन मिलने के बाद अब चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है। चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर के अनुसार, इस बार कुल 86 नामांकन प्राप्त हुए हैं, जो अब तक के चुनावों में सबसे अधिक हैं। चुनाव समिति के को-चेयरमैन पवन शर्मा ने भी बड़ी संख्या में नामांकन को व्यापारियों के बीच चुनाव को लेकर बढ़ती रुचि का संकेत बताया।
स्क्रूटनी में दो नामांकन हुए रद्द
नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कार्यकारिणी समिति के उम्मीदवार मोनिका अग्रवाल और शौर्य खंडेलवाल के नामांकन रद्द कर दिए गए। चुनाव समिति के मुताबिक चेंबर की सदस्यता सूची में दोनों उम्मीदवारों का नाम आधिकारिक प्रतिनिधि के तौर पर दर्ज नहीं था। इसके अलावा छह प्रत्याशियों को नाम वापसी की अंतिम तारीख तक अपना DIN नंबर जमा करने का अवसर दिया गया है। अब चुनाव प्रक्रिया का अगला महत्वपूर्ण चरण नाम वापसी का होगा। 3 सितंबर को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव मैदान में बचे उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसके बाद चुनाव में वास्तविक मुकाबले की तस्वीर और अधिक स्पष्ट हो जाएगी।
कार्यकारिणी समिति के लिए 77 नामांकन
कार्यकारिणी समिति के लिए कुल 77 नामांकन प्राप्त हुए। नामांकन करने वालों में डॉ. अभिषेक कुमार रामाधीन, आदित्य शाह, अमित अग्रवाल, अमित किशोर, अमित कुमार मिश्रा, अमित कुमार पाठक, अमित शर्मा, अमित सिंघानिया, अमित श्रीवास्तव, अनिल कुमार अग्रवाल और अनिश बुधिया समेत कई उम्मीदवार शामिल हैं। इनके अलावा अनिश कुमार सिंह, अनुराग सिंह, अरुण भारतीय, अरूप नंदी, अशोक प्रधान, आस्था किरण, बलकार सिंह नामधारी, बिजय कुमार हरलालका, ब्रजेश कुमार, सीए राज कुमार, देवनंदन उरांव, ज्योति कुमारी, कमलेश कुमार संचेती, कुलवंत सिंह और माला कुजूर ने भी नामांकन किया है। मनीष जैन, मनीष कुमार सराफ, मनोज कुमार मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, मो. सलीम, मोनिका गोयनका, मुकेश कुमार अग्रवाल, नवीन कुमार जैन, नवजोत अलंग, निधि झुनझुनवाला, पंकज पीयूष, पूनम आनंद, पौरुष जैन और प्रकाश कुमार भी कार्यकारिणी के उम्मीदवारों में शामिल हैं। वहीं प्रमिला कुमारी, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, प्रशांत कुमार, प्रवीण लोहिया, पूजा ढाढा, पूर्णेन्दु तुलस्यान, राहुल अग्रवाल, राहुल साबू, राजेश गाड़ोदिया, राम बांगड़, रोहित अग्रवाल, रोहित पोद्दार और साहित्य पवन ने भी नामांकन दाखिल किया है। शैलेश अग्रवाल, सजल श्रोथ, संतोष कुमार, संतोष कुमार अग्रवाल, संतोष उरांव, शैलेंद्र कुमार सुमन, शंकर शंभू राजेश, श्रवण कुमार, शौर्य खंडेलवाल, श्रीकृष्ण अग्रवाल, सुबोध कुमार जायसवाल, सुमन शर्मा, सुमित जैन, सुनील कालरा, सुनील कुमार अग्रवाल, सुनील कुमार गुप्ता, सूरज सेठ, तेजविंदर सिंह, तुलसी दास पटेल, उमंग सुल्तानिया, विकास अग्रवाल, विकास विजयवर्गीय और विनीता सिंघानिया के नाम भी नामांकन सूची में हैं।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर भी मुकाबला
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के छह प्रमंडलों से कुल नौ नामांकन प्राप्त हुए हैं। कोयलांचल प्रमंडल से अमरजीत सिंह सलूजा ने नामांकन किया है। कोल्हान प्रमंडल से विजय आनंद मूनका और उत्तरी छोटानागपुर से विनय कुमार अग्रवाल उम्मीदवार हैं। पलामू प्रमंडल से उदय शंकर दुबे और अमित कुमार जायसवाल, जबकि संथाल परगना से आकाश पांडेय और राजेश अग्रवाल ने नामांकन दाखिल किया है। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल से राजेश कुमार महतो और दामोदर कुमार कसेरा चुनाव मैदान में हैं।
3 सितंबर के बाद साफ होगी चुनावी तस्वीर
FJCCI चुनाव में रिकॉर्ड नामांकन के बाद अब सभी की नजर नाम वापसी की प्रक्रिया पर है। दो नामांकन पहले ही रद्द हो चुके हैं और छह उम्मीदवारों से संबंधित DIN जमा करने की प्रक्रिया बाकी है। 3 सितंबर को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम उम्मीदवारों की सूची सामने आएगी। इसके बाद यह स्पष्ट होगा कि रिकॉर्ड नामांकन के बीच कितने प्रत्याशी वास्तव में चुनाव मैदान में रहेंगे। रिकॉर्ड संख्या में नामांकन को लेकर चेंबर से जुड़े व्यापारिक वर्ग में भी उत्सुकता बढ़ी है। अब चुनावी प्रक्रिया के अगले चरण और अंतिम उम्मीदवारों की सूची के बाद मुकाबले की दिशा तय होगी।


















