FJCCI Election 2026: 13 सितंबर को होगा चेंबर चुनाव, 31 अगस्त से नामांकन शुरू

FJCCI चुनाव की तारीख तय होते ही कारोबारी संगठन में सरगर्मी बढ़ गई है। 13 सितंबर को चुनाव होगा, जबकि 31 अगस्त से 1 सितंबर तक नामांकन दाखिल किया जाएगा।


FJCCI Election 2026 रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज यानी एफजेसीसीआई के चुनाव की तारीख तय होते ही कारोबारी संगठन में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। 13 सितंबर को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में चुनाव होगा। संभावित प्रत्याशियों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है और चेंबर सदस्यों से संपर्क साधकर समर्थन जुटाने की कवायद भी शुरू हो गई है।

कोई पुराने संपर्कों को मजबूत करने में जुटा है, तो कई संभावित प्रत्याशी नये सदस्यों से संवाद कर अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस चुनाव में 21 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति के अलावा झारखंड के छह प्रमंडलों के लिए क्षेत्रीय उपाध्यक्षों का भी चुनाव होना है।

FJCCI Election 2026: 31 अगस्त से 1 सितंबर तक दाखिल होगा नामांकन

चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर की अध्यक्षता में हुई चुनाव समिति की बैठक में नामांकन समेत चुनाव प्रक्रिया की तिथियां तय की गई हैं। इच्छुक प्रत्याशी 31 अगस्त से 1 सितंबर की शाम 4 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

तीन सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा। इसके बाद नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी और प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

चुनाव पदाधिकारी के अनुसार, जिन सदस्यों की चेंबर सदस्यता को एक वर्ष पूरा हो चुका है, वे कार्यकारिणी समिति और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं।


Key Highlights

  • FJCCI का चुनाव 13 सितंबर को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में होगा।

  • 31 अगस्त से 1 सितंबर तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा।

  • तीन सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा।

  • 21 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति और छह क्षेत्रीय उपाध्यक्षों का चुनाव होगा।

  • एक वर्ष पुरानी सदस्यता वाले सदस्य चुनाव लड़ सकेंगे।


FJCCI Election 2026: 21 कार्यकारिणी सदस्यों और छह क्षेत्रीय उपाध्यक्षों का होगा चुनाव

एफजेसीसीआई चुनाव में 21 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति के साथ छह प्रमंडलों के लिए क्षेत्रीय उपाध्यक्षों का चुनाव होना है। इसके कारण विभिन्न पदों पर दावेदारी को लेकर कारोबारी संगठनों और सदस्यों के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं।

अब तक कई प्रमुख नाम संभावित दावेदारों के तौर पर सामने आए हैं। इनमें रोहित अग्रवाल, डॉ. अभिषेक रामाधीन, मुकेश अग्रवाल, मनीष सर्राफ और तुलसी पटेल सहित शैलेंद्र कुमार सुमन की टीम पी-21 का नाम चर्चा में है। हालांकि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने तक चुनावी मैदान में कई नये चेहरे उतर सकते हैं।

FJCCI Election 2026: अध्यक्ष बोले, औद्योगिक व्यवस्था बेहतर बनाना प्राथमिकता हो

चेंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत किसी की भी हो, नये नेतृत्व को सरकार और प्रशासन के साथ मिलकर झारखंड की औद्योगिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हित में बेहतर नीतियां बनें और राज्य में कारोबार के लिए अनुकूल माहौल तैयार हो, इस दिशा में नये नेतृत्व को काम करना चाहिए। चुनाव के बाद चेंबर को व्यापारियों और उद्योग जगत की समस्याओं को मजबूती से सरकार के समक्ष रखने के साथ उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल करनी होगी।

 

Ranchi Airport Flight Update: खराब मौसम से कई उड़ानें प्रभावित, Air...

 रांची एयरपोर्ट पर रविवार को खराब मौसम और तकनीकी कारणों से कई उड़ानें प्रभावित हुईं। Air India और IndiGo की दो उड़ानें रद्द हुईं,...

PM Fasal Bima Yojana: दो साल में 73 लाख किसानों ने...

 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से दो साल में 73 लाख किसान बाहर हो गए। क्लेम के आकलन में गड़बड़ी, भुगतान में देरी और कम...

JSSC CGL Paper Leak: CID ने अभय तिवारी से की लंबी...

 JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID ने अभय तिवारी से पूछताछ की। जांच में 16 अभ्यर्थियों को उत्तर रटाने और 12 लाख रुपये...