Army Recruitment के नाम पर 8 लाख की ठगी, MES का फर्जी Joining Letter देकर युवक से ऐंठे रुपये के नाम पर 8 लाख की ठगी, MES का फर्जी Joining Letter देकर युवक से ऐंठे रुपये

 नामकुम में सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर बिहार के युवक से 8 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी गौतम कुमार को गिरफ्तार किया है।


Army Recruitment रांची: भारतीय सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर बिहार के औरंगाबाद जिले के देवकुंड निवासी जुगेश कुमार से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने नौकरी लगवाने के नाम पर पहले आठ लाख रुपये में सौदा तय किया और बाद में युवक को एमईएस का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा दिया। ज्वाइनिंग लेटर फर्जी होने का पता चलने पर जुगेश ने आर्मी इंटेलिजेंस को सूचना दी और बुधवार को नामकुम थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने बुटी मोड़ के पास से मुख्य आरोपी गौतम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसे जेल भेज दिया गया। गौतम सदर थाना क्षेत्र के बुटी मोड़ का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से कई दस्तावेज भी बरामद किये हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

Army Recruitment: नौकरी के नाम पर पहले डील, फिर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर

जुगेश के अनुसार वर्ष 2024 में गांव के ही मृत्युंजय कुमार ने उसकी मुलाकात वैशाली निवासी राजकिशोर उर्फ राघवेंद्र से करायी थी। राघवेंद्र ने सरकारी नौकरी लगवाने का दावा करते हुए आठ लाख रुपये में सौदा तय किया।

इसके बाद वह जुगेश को दानापुर कैंट ले गया। वहां उसके मूल दस्तावेज अपने पास रख लिये और जुगेश को कैंट के बाहर खड़ा कर खुद अंदर चला गया। कुछ देर बाद लौटकर उसने नौकरी का काम हो जाने का भरोसा दिया। इसके बाद राघवेंद्र ने जुगेश को रांची भेजा, जहां उसे गौतम कुमार और चंदन सिंह से मिलने को कहा गया।


Key Highlights

  • सेना में भर्ती कराने के नाम पर युवक से आठ लाख रुपये की ठगी का आरोप।
  • आरोपियों ने एमईएस का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर छह लाख 50 हजार रुपये लिये।
  • पुलिस ने मुख्य आरोपी गौतम कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
  • आरोपी के पास से कई दस्तावेज बरामद किये गये हैं।
  • पीड़ित ने ज्वाइनिंग लेटर फर्जी मिलने पर आर्मी इंटेलिजेंस को सूचना दी थी।

Army Recruitment:1.50 लाख एडवांस लेकर नामकुम कैंप के पास ले गया आरोपी

जुगेश ने बताया कि रांची पहुंचने के बाद गौतम कुमार ने उससे 1.50 लाख रुपये एडवांस लिये। इसके बाद वह उसे नामकुम आर्मी कैंप के पास ले गया। वहां भी जुगेश को बाहर खड़ा कर गौतम खुद अंदर चला गया। कुछ देर बाद लौटकर उसने नौकरी लगने का आश्वासन दिया।

करीब दो महीने बाद गौतम ने जुगेश को एमईएस का ज्वाइनिंग लेटर दिया। जुगेश से इसके बाद 6.50 लाख रुपये और लिये गये। बाद में चंदन सिंह उसे दिल्ली आर्मी कैंट लेकर गया। कुछ दिनों तक उसे अलग-अलग जगह घुमाने के बाद चंदन उसे अकेला छोड़कर फरार हो गया।

Army Recruitment:फर्जी दस्तावेज से अन्य लोगों को भी ठगने की तैयारी

प्रारंभिक पुलिस जांच में पता चला है कि गौतम कुमार ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर रखे थे। पुलिस को आशंका है कि इन दस्तावेजों के माध्यम से अन्य लोगों को भी सरकारी नौकरी और सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर ठगने का प्रयास किया जा रहा था।

हालांकि इससे पहले कि आरोपी कथित तौर पर अन्य लोगों को अपने जाल में फंसा पाता, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब बरामद कागजात की जांच के साथ मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

 

Jharkhand Chamber Election 13 सितंबर को, 40 कंप्यूटर से होगी Voting

झारखंड चैंबर का 2026-27 चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन में होगा। मतदान के लिए 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे और 11 सितंबर रात से...

Ranchi Civil Court के रिकॉर्ड रूम से 50 साल पुराना Title...

 रांची सिविल कोर्ट के रिकॉर्ड रूम से 1973 के टाइटल सूट का करीब 50 साल पुराना अभिलेख गायब मिला है। रजिस्ट्रार ने कोतवाली थाने...

Ranchi Accident News: Ranchi जिला स्कूल में पानी की टंकी गिरने...

 रांची जिला स्कूल परिसर में पानी की टंकी गिरने से दो मजदूरों की मौत के 24 घंटे बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। 22...