Hemant Soren Mother:रूपी सोरेन की तबीयत में सुधार, ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं CM Hemant Soren की मां अस्पताल पहुंचे अर्जुन मुंडा

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत में सुधार है। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। अर्जुन मुंडा और स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पहुंचे।


Hemant Soren Mother रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन की तबीयत में सुधार बताया गया है। रांची के हिल व्यू अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल के संचालक और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नितेश प्रिया ने बताया कि रूपी सोरेन की स्थिति पहले की तुलना में बेहतर है। उन्हें फिलहाल ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।

Hemant Soren Mother:मां से मिलने छह घंटे अस्पताल में रहे हेमंत सोरेन

शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां रूपी सोरेन से मिलने अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12 बजे अस्पताल पहुंचे और शाम छह बजे तक वहां रहे। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से अपनी मां के स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली।

रूपी सोरेन को शुक्रवार को पोटेशियम की कमी और असहज महसूस होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सांस लेने में परेशानी के बाद उन्हें दो लीटर ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया था। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।


Key Highlights

  1. रूपी सोरेन की तबीयत में पहले की तुलना में सुधार बताया गया।
  2. सांस लेने में परेशानी के बाद उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
  3. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को करीब छह घंटे अस्पताल में रहे।
  4. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अस्पताल पहुंचकर हाल जाना।
  5. रिम्स के विशेषज्ञ चिकित्सक भी इलाज की टीम में शामिल हैं।

Hemant Soren Mother:अर्जुन मुंडा ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

रूपी सोरेन के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और उनकी मां के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

अर्जुन मुंडा ने मीडिया से कहा कि झारखंड के सर्वांगीण विकास में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के लंबे राजनीतिक जीवन में रूपी सोरेन का योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने रूपी सोरेन को राज्य के लिए मां समान और अभिभावक स्वरूप बताया तथा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Hemant Soren Mother:स्वास्थ्य मंत्री ने भी डॉक्टरों से ली जानकारी

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भी अस्पताल पहुंचे और रूपी सोरेन का हाल जाना। उन्होंने विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार को लेकर जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार रूपी सोरेन को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पारिवारिक चिकित्सक डॉ. नितेश प्रिया की निगरानी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज की टीम में रिम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों को भी शामिल किया गया है। डॉक्टरों की पूरी टीम उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है।

 

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से नवरात्र शुरू, 17 को दुर्गा...

 10 अक्टूबर को पितृपक्ष समाप्त होगा और 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। रांची में 17 अक्टूबर को प्रतिमा स्थापना और नवपत्रिका प्रवेश...

LPG e-KYC: 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी, सब्सिडी के...

 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी होगा। e-KYC करा चुके ग्राहकों को दोबारा प्रक्रिया नहीं...

NEET PG Answer Key: पहली बार NBEMS जारी करेगा ऑफिशियल आंसर-की,...

NEET PG की ऑफिशियल Answer Key जल्द जारी होगी। NBEMS पहली बार आंसर-की जारी करेगा। उम्मीदवार ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे, रिजल्ट 30 सितंबर तक...