Ranchi Cyber Crime: मोबाइल हैंग से फर्जी सिस्टम अपडेट तक, चार लोगों से 8 लाख की साइबर ठगी

 रांची में साइबर अपराधियों ने मोबाइल हैंग, फर्जी सिस्टम अपडेट और सीनियर सिटीजन कार्ड के नाम पर चार लोगों से करीब 8 लाख रुपये ठग लिये।


Ranchi Cyber Crime रांची: रांची में साइबर अपराधी लोगों की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ करने के लिए लगातार नए तरीके अपना रहे हैं। कभी मोबाइल हैंग कराकर, कभी फर्जी सिस्टम अपडेट का मैसेज भेजकर तो कभी क्रेडिट कार्ड और सीनियर सिटीजन कार्ड बनाने के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। 19 सितंबर को रांची साइबर क्राइम थाना में दर्ज चार मामलों में चार लोगों से करीब आठ लाख रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है।

Ranchi Cyber Crime: मोबाइल हैंग हुआ और खाते से निकल गये 2.52 लाख रुपये

चुटिया के स्टेशन रोड, गुरुद्वारा गली निवासी दुर्गा देवधरिया का मोबाइल 22 जुलाई को अचानक हैंग हो गया था। 24 जुलाई को सर्विस सेंटर से मोबाइल ठीक कराने के बाद उन्होंने बैंकिंग ऐप से अपने खाते का बैलेंस चेक किया।

बैलेंस देखने पर पता चला कि 22 और 23 जुलाई के बीच उनके खाते से यूपीआई के जरिये 2,52,602 रुपये की अवैध निकासी की गई थी। दुर्गा देवधरिया ने मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Key Highlights

  1. रांची में चार साइबर ठगी के मामलों में करीब आठ लाख रुपये की निकासी।
  2. मोबाइल हैंग होने के बाद एक व्यक्ति के खाते से 2.52 लाख रुपये निकले।
  3. फर्जी सिस्टम अपडेट के बाद गूगल-पे से 98 हजार रुपये की निकासी हुई।
  4. बिना ओटीपी साझा किए क्रेडिट कार्ड से 2.06 लाख रुपये की ठगी का आरोप।
  5. सीनियर सिटीजन कार्ड के नाम पर 64 वर्षीय महिला से 2.43 लाख रुपये की ठगी हुई।

Ranchi Cyber Crime: फर्जी सिस्टम अपडेट के बाद खाते से निकले 98 हजार

कोकर के तिरिल तालाब निवासी राजेंद्र राम के मोबाइल पर अचानक सिस्टम अपडेट का मैसेज आया। इसके बाद उनका फोन बंद हो गया। कुछ देर बाद उन्हें गूगल-पे से पेमेंट होने की आवाज सुनाई दी।

करीब 15 मिनट बाद उनके मोबाइल पर खाते से 98 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। राजेंद्र राम का कहना है कि उन्होंने न तो किसी के साथ ओटीपी साझा किया था और न ही खुद कोई लेन-देन किया। घटना के बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।

Ranchi Cyber Crime: बिना ओटीपी क्रेडिट कार्ड से 2.06 लाख की निकासी

बरियातू स्थित रांची यूनिवर्सिटी कॉलोनी निवासी राजीव कुमार के आरबीएल बैंक क्रेडिट कार्ड से 23 अगस्त को 2,06,913 रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है।

राजीव कुमार ने साइबर थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि उन्होंने किसी व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा नहीं किया था। इसके बावजूद उनके क्रेडिट कार्ड से उनकी जानकारी के बिना रकम निकाल ली गई। मामले में साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

Ranchi Cyber Crime: सीनियर सिटीजन कार्ड बनाने के नाम पर 2.43 लाख की ठगी

सत्यारी टोली निवासी 64 वर्षीय सुलेखा कच्छप को कथित तौर पर बैंककर्मी बनकर वीडियो कॉल किया गया। साइबर अपराधियों ने सीनियर सिटीजन कार्ड बनाने के नाम पर उनसे एक लिंक के माध्यम से फॉर्म भरवाया।

फॉर्म भरने की प्रक्रिया के दौरान उनका मोबाइल बंद हो गया। करीब आधे घंटे बाद मोबाइल दोबारा चालू हुआ तो खाते से 2.43 लाख रुपये की निकासी हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई और 1930 पर भी शिकायत की।

साइबर अपराध के इन मामलों में ठगी के तरीके अलग-अलग हैं, लेकिन सभी घटनाओं में अपराधियों ने मोबाइल, बैंकिंग ऐप या डिजिटल भुगतान से जुड़ी जानकारी का इस्तेमाल किया। ऐसे में अनजान लिंक पर क्लिक करने, किसी अज्ञात व्यक्ति के कहने पर सिस्टम अपडेट करने या वीडियो कॉल पर बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा करने से बचना जरूरी है।

 

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से नवरात्र शुरू, 17 को दुर्गा...

 10 अक्टूबर को पितृपक्ष समाप्त होगा और 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। रांची में 17 अक्टूबर को प्रतिमा स्थापना और नवपत्रिका प्रवेश...

LPG e-KYC: 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी, सब्सिडी के...

 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी होगा। e-KYC करा चुके ग्राहकों को दोबारा प्रक्रिया नहीं...

NEET PG Answer Key: पहली बार NBEMS जारी करेगा ऑफिशियल आंसर-की,...

NEET PG की ऑफिशियल Answer Key जल्द जारी होगी। NBEMS पहली बार आंसर-की जारी करेगा। उम्मीदवार ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे, रिजल्ट 30 सितंबर तक...