Ratu Gang Rape Case: करम पर्व से लौट रही 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन अज्ञात पर FIR

 रांची के रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर में करम पर्व मनाकर लौट रही 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में जुटी है।


Ratu Gang Rape Case रांची: रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर में 22 सितंबर की देर रात करम पर्व मनाकर रिश्तेदार के घर लौट रही 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। प्राथमिकी के अनुसार, युवती पूजा के बाद अखरा से अकेले लौट रही थी। इसी दौरान तीन अज्ञात लोगों ने उसे पकड़ लिया और सुनसान स्थान पर ले गये। वहां उसके साथ मारपीट करने के बाद दुष्कर्म किया गया और मोबाइल भी छीन लिया गया।

घटना में युवती के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आयी हैं। घटना के बाद डरी-सहमी युवती ने दो दिन तक परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी।


Key Highlights

  1. रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर में 22 सितंबर की देर रात घटना।
  2. 19 वर्षीय युवती करम पर्व मनाकर लौट रही थी।
  3. तीन अज्ञात लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप।
  4. पीड़िता की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी गयी।
  5. पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।


Ratu Gang Rape Case: सुनसान जगह ले जाकर की मारपीट

प्राथमिकी के अनुसार, 22 सितंबर की रात करम पर्व की पूजा के बाद युवती अखरा से लौट रही थी। रास्ते में अकेला पाकर तीन लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी उसे सुनसान स्थान पर ले गये, जहां उसके साथ मारपीट की गयी और दुष्कर्म किया गया।

घटना के बाद आरोपियों ने युवती का मोबाइल भी छीन लिया। चोट लगने के कारण उसके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर निशान आये हैं।

युवती ने घटना के दो दिन बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद शुक्रवार को परिजन उसे लेकर रातू थाना पहुंचे और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी।

Ratu Gang Rape Case: पुलिस ने शुरू की जांच, मेडिकल जांच करायी गयी

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। थाना प्रभारी आदिकांत महतो के निर्देश पर अवर निरीक्षक प्रियंका कुमारी ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया।

अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक विनीत राय ने पीड़िता की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता का बयान न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराया जायेगा।

Ratu Gang Rape Case: आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस ने प्राथमिकी में तीन अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस घटनास्थल और उपलब्ध अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है।

JSSC Teacher Merit List: संशोधित स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट कमीशन को...

 झारखंड स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक परीक्षा की संशोधित स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट जेएसएससी ने फैक्ट फाइंडिंग कमीशन को सौंप दी। 4 अक्टूबर से रोज सुनवाई...

Pitru Paksha 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर...

पितृपक्ष 2026 की शुरुआत 27 सितंबर से होगी। 15 दिनों तक श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान होंगे। 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ पितृपक्ष समाप्त...

JSCA Stadium: भारत-वेस्टइंडीज T20 में सिर्फ 3800 पास, VIP और संस्थाओं...

रांची के JSCA स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच होगा। इस बार करीब 3800 कॉम्प्लिमेंट्री पास बांटने की तैयारी है।JSCA Stadium रांची:...