Bihar PNG News: डेढ़ लाख से अधिक घरों में पहुंचा PNG कनेक्शन, सभी जिलों में विस्तार तेज करने का निर्देश

 बिहार में 1 लाख 52 हजार 686 से अधिक घरों में PNG कनेक्शन लाइव हो चुके हैं। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी जिलों में नेटवर्क विस्तार तेज करने का निर्देश दिया।


Bihar PNG News पटना: बिहार में पाइप्ड नैचुरल गैस यानी PNG कनेक्शन के विस्तार में तेजी आई है। राज्य में अब तक 1 लाख 52 हजार 686 से अधिक घरेलू PNG कनेक्शन लाइव हो चुके हैं। यह मार्च 2026 तक निर्धारित लक्ष्य का करीब 40.44 प्रतिशत है। सोमवार को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के तत्वावधान में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में PNG और City Gas Distribution नेटवर्क की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। इसमें राज्य के सभी जिलों में गैस पाइपलाइन और घरेलू कनेक्शन का विस्तार मिशन मोड में करने का निर्देश दिया गया।

Bihar PNG News: 28 जिलों में पहुंच चुका है City Gas Distribution नेटवर्क

समीक्षा बैठक में बताया गया कि बिहार के कुल 38 जिलों में से 28 जिलों में City Gate Station यानी CGS नेटवर्क स्थापित या गैसीकृत हो चुका है। इस तरह राज्य के करीब 74 प्रतिशत जिलों में CGD नेटवर्क पहुंच चुका है।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि शिवहर, सीतामढ़ी और बक्सर समेत पांच नए जिलों को सफलतापूर्वक गैस नेटवर्क से जोड़ा जा चुका है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को पाइपलाइन बिछाने और घरेलू कनेक्शन देने की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।


Key Highlights

  • बिहार में 1,52,686 से अधिक घरेलू PNG कनेक्शन लाइव हो चुके हैं।
  • 38 में से 28 जिलों में CGS नेटवर्क स्थापित या गैसीकृत हो चुका है।
  • करीब 74 प्रतिशत जिलों में City Gas Distribution नेटवर्क पहुंचा।
  • भभुआ में Steel Infrastructure और CGS का काम नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य।
  • नौ जिलों में गैस नेटवर्क विस्तार के लिए कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश।

Bihar PNG News: भभुआ में नवंबर तक पूरा होगा CGS का काम

बैठक में गैर-गैसीकृत और बिना इंफ्रास्ट्रक्चर वाले जिलों में PNG नेटवर्क के विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई। कैमूर के भभुआ में Steel Infrastructure और City Gate Station का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसे नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

वहीं अररिया, किशनगंज, अरवल, जहानाबाद, खगड़िया, नवादा, भागलपुर, सुपौल और गोपालगंज में अभी गैस नेटवर्क उपलब्ध नहीं है। इन जिलों में अवसंरचना निर्माण और तकनीकी व्यवहार्यता की समीक्षा की जा रही है।

मुख्य सचिव ने इन जिलों के जिलाधिकारियों को संबंधित तेल एवं गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया।

Bihar PNG News: कम प्रगति वाले जिलों में कनेक्शन बढ़ाने पर जोर

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कम प्रगति वाले जिलों में घरेलू PNG कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को गैस पाइपलाइन बिछाने और कनेक्शन देने से जुड़ी स्थानीय समस्याओं का जल्द समाधान करने का निर्देश दिया।

बैठक में NHAI और MoRTH से संबंधित अनुमतियों में आ रही समस्याओं के साथ स्थानीय स्तर पर भूमि आवंटन और अतिक्रमण से जुड़े मामलों को भी उठाया गया। मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिलाधिकारी और तेल एवं गैस कंपनियों के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल हुए।

 

Jamshedpur Bank Robbery: 36 करोड़ के सोना लूटकांड में चतरा से...

 जमशेदपुर के गोलमुरी केनरा बैंक लूटकांड में चतरा से कनेक्शन सामने आया है। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ...

Ranchi Crime: पत्नी को नदी में धकेलने का आरोपी पति फरार,...

 रांची के पैका पुल के पास पत्नी लखीमनी कुमारी को नदी में धकेलने के आरोपी पति मिथुनजय महतो की तलाश जारी है। मोबाइल लोकेशन...

Physics Wallah Ranchi: कोचिंग संस्थान सील करने पर हाईकोर्ट सख्त, नगर...

 रांची के प्रणामी हाइट्स में Physics Wallah कोचिंग परिसर सील करने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाए...