बाढ़ : इन दिनों बाढ़ शहर के बीचोबीच ढेलवा गोसाई से बाजिदपुर होते हुए बाढ़ स्टेशन जाने वाली सड़क मुहल्ले वासियों और आम लोगों के लिए सर दर्द बनी हुई है। वैसे तो यह मुसीबत,सालों भर बरकरार रहती है। लेकिन बरसात के दिनों में परेशानी यहां कुछ अधिक बढ़ जाती है। क्योंकि सड़क पर हमेशा पानी जमा रहता है।
इस रास्ते पर लगभग सालो भर घुटना भर जमा पानी में लोग आने जाने को मजबुर नजर आते है। हर दिन कोई न कोई बाइक या साइकिल सवार सड़क पर पानी भरे गड्ढे में फंसकर गिरता रहता है। मुहल्ले वासियों की शिकायत के बाबजूद भी स्थानीय प्रशासन इस रोड पर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
रिपोर्ट : अनिल कुमार


















