Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत! CM सम्राट चौधरी करेंगे 122 करोड़ के पुल का उद्घाटन

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले जिला मुख्यालय सासाराम में कार्यक्रम स्थलों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर विशाल मंच तैयार किया गया है। वहीं, विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल भी लगाए जा रहे हैं।

सहयोग शिविर में योजनाओं की जानकारी लेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहयोग शिविर के दौरान आम लोगों से संवाद करेंगे और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी लेंगे। शिविर में जीविका दीदियों और ग्रामीण आजीविका से जुड़ी योजनाओं के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। इन स्टॉलों के जरिए सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और लाभार्थियों से जुड़ी गतिविधियों को प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्यमंत्री इन स्टॉलों का निरीक्षण भी करेंगे।

550 करोड़ से अधिक की 176 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को जिले के विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान 550 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 176 योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास का प्रस्ताव है। इन योजनाओं में सड़क, पुल, आधारभूत संरचना और जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्य शामिल हैं। इनके जरिए जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है।

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit

सासाराम को जाम से राहत देने वाले पुल का होगा उद्घाटन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सासाराम शहर के यातायात से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजना भी शामिल है। बेदा नहर के पास करीब 122.39 करोड़ रुपये की लागत से बने नए पुल का उद्घाटन प्रस्तावित है। इस पुल को सासाराम के यातायात के लिए महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। शहर में लंबे समय से पुरानी जीटी रोड पर भारी वाहनों और स्थानीय यातायात का दबाव बना रहता है, जिससे कई बार जाम की स्थिति पैदा होती है।

9.2 किलोमीटर बाइपास से कम होगा ट्रैफिक दबाव

कार्यक्रम में करीब 9.2 किलोमीटर लंबे बाइपास को भी प्रमुखता दी जा रही है। यह बाइपास बेदा क्षेत्र से मोकर सिंचाई नहर बांध तक बनाया गया है। इसके चालू होने के बाद पुराने जीटी रोड पर वाहनों का दबाव कम होने की उम्मीद है। वैकल्पिक मार्ग मिलने से सासाराम शहर के प्रमुख हिस्सों में यातायात व्यवस्था बेहतर होने और लोगों को जाम से राहत मिलने की संभावना है।

कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, सड़क व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा से जुड़े इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नगर निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सह जिला बंदोबस्त पदाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है और विभागीय स्तर पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Katihar Advocate Murder: दिनदहाड़े अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या,...

Katihar Advocate Murder: बिहार के कटिहार में सोमवार को दिनदहाड़े बीच बाजार अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात नगर...

Ahaan Panday बने AJIO का नया चेहरा, 7 अक्टूबर से All...

AJIO All Stars Sale: फिल्म स्टार आहान पांडे (Ahaan Panday) अब फैशन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म AJIO का नया चेहरा बन गए हैं। वे कंपनी के...

Kailashpati Mishra Jayanti: अगले साल से राजकीय समारोह होगा आयोजन, CM...

Kailashpati Mishra Jayanti, पटना: प्रसिद्ध विचारक एवं राजनेता, गुजरात के पूर्व राज्यपाल और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की जयंती के...