Ranchi State Library Fire: फिरायालाल की स्टेट लाइब्रेरी में आग, छात्रों में मची भगदड़; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ranchi State Library Fire: फिरायालाल स्थित स्टेट लाइब्रेरी में मंगलवार को अचानक आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। लाइब्रेरी में मौजूद छात्रों को जैसे ही आग की जानकारी मिली, वे घबराकर इधर-उधर भागने लगे। देखते ही देखते परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की सूचना मिलने के बाद लाइब्रेरी में मौजूद लोग उसे बुझाने में जुट गए। लोगों के प्रयास से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

स्टेट लाइब्रेरी में आग लगने की घटना के बाद वहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लाइब्रेरी में बड़ी संख्या में छात्र पढ़ाई करने पहुंचते हैं। ऐसे में अचानक आग लगने की स्थिति में सुरक्षा और आपातकालीन इंतजाम कितने पर्याप्त हैं, इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं

फिलहाल आग लगने के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। आग की घटना में लाइब्रेरी के किन-किन सामान को नुकसान पहुंचा है, इसका भी आकलन किया जा रहा है। जांच के बाद ही आग लगने की वजह और हुए नुकसान की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...

Bihar Seva Sankalp Kayakalp: 96 हजार से ज्यादा काम, ₹4,628 करोड़...

Bihar Seva Sankalp Kayakalp, पटना: सरकारी परिसंपत्तियों की स्थिति बेहतर करने और आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चल...

Sasaram Bypass का CM सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पण, 122.39 करोड़...

Sasaram Bypass: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को रोहतास जिले के सासाराम में 122.39 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 2-लेन सासाराम बाईपास पथ...