CISCE ISC Exam 2027: 12वीं में पास होने के लिए अब 6 विषयों में सफल होना जरूरी, बदले नियम

 CISCE ने ISC 12वीं परीक्षा 2027 के पासिंग नियमों में बदलाव किया है। अब अंग्रेजी के साथ पांच वैकल्पिक विषयों में भी पास होना होगा। 2028 से फिजिकल एजुकेशन में पास होना भी अनिवार्य होगा।


CISCE ISC Exam 2027रांचीः काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने ISC यानी 12वीं की परीक्षा 2027 के लिए उत्तीर्ण होने के मानदंड में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। नये नियम के अनुसार, विद्यार्थियों को अंग्रेजी के साथ पांच वैकल्पिक विषयों में भी पास होना होगा। यानी कुल छह विषयों में सफल होना अनिवार्य होगा। अब तक विद्यार्थियों को अंग्रेजी के साथ तीन सर्वश्रेष्ठ वैकल्पिक विषयों में पास होने के आधार पर उत्तीर्ण माना जाता था। नयी व्यवस्था में केवल तीन विषयों के बेहतर अंकों के आधार पर पास होने का विकल्प नहीं रहेगा। इन बदलावों की घोषणा CISCE के मुख्य कार्यकारी एवं सचिव डॉ. जोसेफ इमैनुएल ने की। बोकारो में आयोजित दो दिवसीय CISCE बिहार-झारखंड क्षेत्रीय सम्मेलन में परीक्षा से जुड़े नियमों और आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारियों पर चर्चा की गयी।

CISCE ISC Exam 2027: ISC Exam 2027: अब छह विषयों में पास होना अनिवार्य

CISCE की नयी व्यवस्था के तहत ISC 2027 की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को अंग्रेजी या मॉडर्न इंग्लिश के साथ पांच वैकल्पिक विषय लेने होंगे। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए सभी छह विषयों में सफल होना जरूरी होगा। पहले की व्यवस्था में विद्यार्थियों को अंग्रेजी के साथ तीन सर्वश्रेष्ठ वैकल्पिक विषयों में पास होने का विकल्प मिलता था। उदाहरण के तौर पर, यदि कोई विद्यार्थी अंग्रेजी और तीन अन्य विषयों में पास हो जाता था, तो अंग्रेजी के साथ सर्वाधिक अंक वाले तीन वैकल्पिक विषयों के आधार पर उसका प्रतिशत निकाला जाता था। नये नियम में यह व्यवस्था लागू नहीं होगी। विद्यार्थियों को सभी निर्धारित विषयों में उत्तीर्ण होना पड़ेगा।


Key Highlights

1. ISC 12वीं परीक्षा 2027 के पासिंग नियमों में CISCE ने बदलाव किया है।

2. अब अंग्रेजी के साथ पांच वैकल्पिक विषयों में भी पास होना जरूरी होगा।

3. कुल छह विषयों में उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा।

4. अकाउंट्स विषय का नाम बदलकर अकाउंटेंसी कर दिया गया है, विषय कोड 858 रहेगा।

5. वर्ष 2028 से फिजिकल एजुकेशन और एक्टिव स्किल्स में भी पास होना अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया है।


CISCE ISC Exam 2027:  CISCE ISC Exam 2027: 2027 की परीक्षा के लिए बदलेगा विषय संयोजन, अकाउंट्स का नाम भी बदला

ISC के विद्यार्थियों के लिए विषयों के संयोजन में भी बदलाव किया गया है। अब विद्यार्थियों को अंग्रेजी या मॉडर्न इंग्लिश के साथ चार या पांच वैकल्पिक विषय लेने होंगे। पहले तीन, चार या पांच वैकल्पिक विषय चुनने का विकल्प उपलब्ध था। इसके अलावा, अकाउंट्स विषय का नाम बदलकर अकाउंटेंसी कर दिया गया है। हालांकि, इसके विषय कोड 858 में बदलाव नहीं किया गया है। इन बदलावों का उद्देश्य परीक्षा व्यवस्था और विषय संयोजन को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाना है।

CISCE ISC Exam 2027: CISCE ISC Exam 2027:2028 से फिजिकल एजुकेशन में पास होना भी अनिवार्य

CISCE ने वर्ष 2028 से कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के मूल्यांकन में भी बदलाव करने का निर्णय लिया है। इसके तहत विद्यार्थियों का आकलन खेलकूद और एक्टिव स्किल्स के आधार पर किया जाएगा। इन दोनों क्षेत्रों में भी उत्तीर्ण होना अनिवार्य करने की घोषणा की गयी है।बोकारो में आयोजित दो दिवसीय CISCE बिहार-झारखंड क्षेत्रीय सम्मेलन में दोनों राज्यों के 140 स्कूलों के प्राचार्यों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में परीक्षा संबंधी बदलावों, विद्यार्थियों के मूल्यांकन और आगामी सत्र की तैयारियों पर चर्चा की गयी। नये नियमों के लागू होने से विद्यार्थियों को सभी निर्धारित विषयों में बेहतर तैयारी करनी होगी।

 

 

 

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes: CM सम्राट चौधरी ने नवरात्रि पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...