Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बारपोखर गांव निवासी सुंदर लाल महतो के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

मुड़ी बेचकर गांव लौट रहे थे सुंदर लाल महतो

मिली जानकारी के अनुसार, सुंदर लाल महतो गांव-गांव घूमकर मुड़ी बेचने का काम करते थे। बताया गया है कि वह मुड़ी बेचने के बाद साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान जोधाडीह मोड़ के पास हाइड्रा की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Bokaro Hydra Accident 3

हादसे के बाद सड़क जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलने पर चास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद ही वे आगे का निर्णय लेंगे।

Bokaro Hydra Accident 2

ट्रैफिक व्यवस्था पर स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल

स्थानीय लोगों ने जोधाडीह मोड़ पर यातायात व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि व्यस्त चौक होने के बावजूद यहां ट्रैफिक प्रबंधन दुरुस्त नहीं है। लोगों का कहना है कि यातायात व्यवस्था सुधारने के बजाय ट्रैफिक पुलिस चालान काटने और जुर्माना वसूलने पर अधिक ध्यान देती है।

Bokaro Hydra Accident

सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की मांग

इस हादसे के बाद जोधाडीह मोड़ पर यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि व्यस्त सड़क और चौक पर यातायात नियंत्रण को बेहतर बनाया जाए, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिल सके। फिलहाल, घटना के बाद पुलिस लोगों को समझाने में जुटी थी।

Bokaro Hydra Accident 4

यह भी पढ़ें: Anuplal Mandal Jayanti: श्रवण कुमार बोले- ग्रामीण जीवन और समाज सुधार की झलक हैं अनूपलाल मंडल की रचनाएं

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...