Bihar Computer Education Policy: बिहार के स्कूलों में अगले सत्र से कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य! शिक्षकों की पहले होगी ट्रेनिंग

Bihar Computer Education Policy, पटना: बिहार में स्कूली शिक्षा को डिजिटल बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से छठी और उससे ऊपर की कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य करने की दिशा में काम किया जा रहा है। विद्यार्थियों को कंप्यूटर पढ़ाने से पहले शिक्षकों को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) में प्रशिक्षण दिया जाएगा। शुक्रवार को विकास भवन स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। इसका उद्देश्य शिक्षकों को प्रशिक्षित कर विद्यार्थियों तक डिजिटल शिक्षा पहुंचाना है।

31 मार्च से पहले 700 स्कूलों में बनेंगी स्मार्ट क्लास

शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिया कि सभी 700 सरस्वती विद्या निकेतन यानी मॉडल स्कूलों में 31 मार्च से पहले स्मार्ट क्लास का निर्माण सुनिश्चित किया जाए। जिन आदर्श विद्यालयों में अब तक चारदीवारी नहीं बनी है, वहां निर्माण कार्य पूरा कराने को भी कहा गया। उन्होंने अधिकारियों को केंद्र से प्राप्त राशि का उचित उपयोग करते हुए विद्यालयों में जरूरी बुनियादी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में स्कूलों के आधारभूत ढांचे और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने से जुड़े कार्यों की समीक्षा भी की गई।

हर प्रमंडल में गुरुकुलम विद्यापीठ बनाने की योजना

राज्य में पारंपरिक शिक्षा व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा मंत्री ने हर प्रमंडल में गुरुकुलम विद्यापीठ की विस्तृत योजना तैयार करने का निर्देश दिया। इसकी शुरुआत बक्सर से की जा चुकी है। यहां पहले गुरुकुलम की स्थापना पर लगभग 70 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। मंत्री ने बजट पदाधिकारी को अन्य प्रस्तावित गुरुकुलम विद्यापीठ की विस्तृत योजना तैयार करने और आगामी बजट में अधिक से अधिक नई योजनाओं को शामिल करने का निर्देश दिया।

Bihar Computer Education Policy 1

संस्कृत विद्यालयों का जीर्णोद्धार, मदरसा बोर्ड को मिलेगा नया भवन

शिक्षा मंत्री ने बताया कि बिहार में संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बंद पड़े राजकीय संस्कृत विद्यालयों को दोबारा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। पहले उन विद्यालयों का जीर्णोद्धार किया जाएगा, जिनके पास अपनी जमीन उपलब्ध है। इसके साथ ही मदरसा बोर्ड के कार्यालय को भी नए भवन में स्थानांतरित करने की योजना है। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

पीएमश्री योजना की समीक्षा, बिहार दिवस पर होगा बड़ा आयोजन

बैठक में शिक्षा मंत्री ने पीएमश्री योजना के तहत अब तक हुए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट मांगी। विभिन्न जिलों में प्रस्तावित शिक्षा भवनों की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। मिथिलेश तिवारी ने यह भी बताया कि इस बार बिहार दिवस पर बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य समारोह पटना के बापू सभागार में आयोजित करने की योजना है। इस अवसर पर कवि डॉ. कुमार विश्वास को आमंत्रित किए जाने की बात भी कही गई। बैठक में शिक्षा विभाग के विशेष सचिव धर्मेन्द्र कुमार, बिहार शिक्षा परियोजना के राज्य परियोजना निदेशक नवदीप शुक्ला, माध्यमिक शिक्षा निदेशक नितिन कुमार सिंह, पाठ्य पुस्तक निदेशक यतेंद्र कुमार पाल, प्राथमिक शिक्षा निदेशक कुमार निशांत विवेक, निदेशक प्रशासन विजय कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Patna Food Safety Inspection: पटना में रिलायंस, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के वेयरहाउस में खामियां, 14 दिन का अल्टीमेटम

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...