Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने से बच्ची और महिला की मौत, एक अन्य गंभीर

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई। हादसा बाबूबरही थाना क्षेत्र के बेला बकशाही गांव में हुआ। इस घटना में एक अन्य महिला भी धसने के नीचे दब गई थी, जिसे ग्रामीणों ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया।

नदी में स्नान के दौरान अचानक गिरा धसना

जानकारी के अनुसार, गांव के लोग रोज की तरह कमला नदी में स्नान करने गए थे। इस दौरान कुछ बच्चे नदी में छलांग लगाकर कूद रहे थे। तभी अचानक नदी किनारे का धसना गिर गया और उसकी चपेट में कई महिलाएं और बच्चे आ गए। धसना गिरते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और दबे हुए लोगों को बाहर निकालने में जुट गए।

आठ वर्षीय ज्योति और 42 वर्षीय ललिता की मौत

ग्रामीणों ने धसने में दबे तीन लोगों को बाहर निकाला। इनमें आठ वर्षीय ज्योति कुमारी, पिता श्री लाल यादव, 42 वर्षीय ललिता देवी, पति हुकुम देव यादव और संगीता देवी शामिल थीं। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने ज्योति कुमारी और ललिता देवी को मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत की खबर से गांव में शोक का माहौल है।

गंभीर हालत में संगीता देवी रेफर

हादसे में घायल संगीता देवी की हालत गंभीर बताई गई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दुख और चिंता का माहौल है। नदी किनारे धसना गिरने से हुए इस हादसे ने ग्रामीणों को झकझोर दिया है।

यह भी पढ़ें: Patna Chhath Puja Preparation: पटना सिटी में छठ पूजा की तैयारी शुरू, 53 गंगा घाट होंगे तैयार; 5 कृत्रिम तालाब भी बनेंगे

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Madhubani Kamla River हादसे में कितने लोगों की मृत्यु हुई?

इस हादसे में एक बच्ची और एक 42 वर्षीय महिला की मौत हुई। दोनों को कमला नदी के किनारे से गिरे धसने के नीचे दब जाने से मृत्यु हुई।

यह घटना कहां और कब हुई?

यह घटना बिहार के मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के बेला बकशाही गांव में कमला नदी में हुई। घटना तब हुई जब गांव के लोग नदी में स्नान कर रहे थे।

Madhubani Kamla River हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए?

कुल तीन लोग धसने के नीचे दब गए थे, जिनमें दो की मृत्यु हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई। घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Patna Chhath Puja Preparation: पटना सिटी में छठ पूजा की तैयारी...

Patna Chhath Puja Preparation: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर पटना सिटी में तैयारियां शुरू हो गई हैं। व्रतियों और श्रद्धालुओं की...