Hazaribagh के बड़कागांव में बुढ़वा महादेव मंदिर निर्माण को लेकर कांडतरी और गुरुचट्टी गांव के ग्रामीणों में हिंसक झड़प हुई।
Google पर 22Scope चुनेंहजारीबाग के बड़कागांव स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में निर्माण कार्य और अधिकार को लेकर कांडतरी व गुरुचट्टी गांव के ग्रामीणों में हिंसक झड़प हुई, पुलिस तैनात।
Hazaribagh News रांची: Hazaribagh जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर को लेकर दो गांवों के बीच विवाद हिंसक हो गया। रविवार को कांडतरी और गुरुचट्टी गांव के ग्रामीण आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने पथराव का रूप ले लिया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।
Hazaribagh News:बुढ़वा महादेव मंदिर में निर्माण कार्य को लेकर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर में निर्माण कार्य और अधिकार को लेकर दोनों गांवों के बीच विवाद चल रहा था। गुरुचट्टी गांव के ग्रामीण मंदिर में हो रहे निर्माण कार्य का विरोध कर रहे थे।
शनिवार रात मंदिर परिसर में दीप जलाने पहुंचे ग्रामीणों के साथ भी कहासुनी और मारपीट की घटना हुई थी। इस दौरान शांति समिति के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद मेहता की डस्टर गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया था। इसके बाद से दोनों गांवों के बीच तनाव बढ़ गया था।
Hazaribagh News:दुकानों को बंद कराने के बाद भड़की हिंसा, जमकर पथराव
रविवार सुबह गुरुचट्टी गांव में कांडतरी के ग्रामीणों की दुकानों को बंद कराने के बाद विवाद और गहरा गया। इसके बाद दोनों गांवों के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुटने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पत्थरबाजी शुरू हो गई।
अचानक हुई इस हिंसक झड़प से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। हालांकि घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आयी है।
Hazaribagh News:पुलिस बल तैनात, प्रशासन ने लोगों से की शांति की अपील
घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि दोबारा किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।
एसडीपीओ अमित आनंद ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने दोनों गांवों के लोगों से शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रहा है।
Hazaribagh में किस मंदिर को लेकर झड़प हुई?
बड़कागांव स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर को लेकर झड़प हुई। विवाद मंदिर में निर्माण कार्य और अधिकार को लेकर था।
इस झड़प में कौन-कौन से गांव शामिल थे?
कांडतरी और गुरुचट्टी गांव के ग्रामीण आमने-सामने आए और पत्थरबाजी हुई।
शनिवार रात क्या घटना हुई थी?
मंदिर परिसर में दीप जलाने पहुंचे ग्रामीणों के साथ कहासुनी और मारपीट हुई तथा शांति समिति के अध्यक्ष की गाड़ी को नुकसान पहुंचा।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
सूचना मिलने पर बड़कागांव पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति नियंत्रित की। इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई।
Highlights


















