Jharkhand में ठंड बढ़ रही है। रांची का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री गिरा, खरना पर बादल रहेंगे।
Google पर 22Scope चुनेंJharkhand Weather Update के अनुसार रांची में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री गिरा। खरना पर कोहरा और बादल छाये रहेंगे, 19-20 नवंबर को हल्की बारिश के आसार हैं।
Jharkhand Weather Update रांची: Jharkhand में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। राजधानी रांची के तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गयी है। पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में इस बदलाव का असर छठ महापर्व के दौरान भी देखने को मिलेगा।
Jharkhand Weather Update:खरना पर सुबह कोहरा, बाद में छाये रहेंगे बादल
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार 14 नवंबर यानी खरना के दिन सुबह में कोहरा छाये रहने की संभावना है। इसके बाद आसमान में बादल छाये रह सकते हैं। वहीं, 15 नवंबर को सुबह में कोहरा रहेगा, लेकिन इसके बाद मौसम साफ होने का अनुमान है। इससे छठ महापर्व के तीसरे दिन शाम के अर्घ्य के दौरान मौसम अनुकूल रहने की उम्मीद है।
16 से 20 नवंबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में सुबह के समय कोहरा और आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है।
Jharkhand Weather Update:रांची के तापमान में गिरावट, मेदिनीनगर में बढ़ा पारा
शुक्रवार को के अलग-अलग शहरों के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। रांची में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट दर्ज की गयी, जबकि मेदिनीनगर में तापमान बढ़ा।
शहरवार तापमान इस प्रकार रहा:
रांची: अधिकतम 27 डिग्री, न्यूनतम 14.1 डिग्री सेल्सियस।
जमशेदपुर: अधिकतम 30.6 डिग्री, न्यूनतम 19.2 डिग्री सेल्सियस।
मेदिनीनगर: अधिकतम 31.2 डिग्री, न्यूनतम 16.3 डिग्री सेल्सियस।
Jharkhand Weather Update:बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव, 19-20 नवंबर को बारिश के आसार
इस बीच बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इसका झारखंड के Weather पर इसका विशेष प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है। इसके बावजूद 19 और 20 नवंबर को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
फिलहाल राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह के समय कोहरा और रात में तापमान में गिरावट के कारण ठंड का एहसास बढ़ सकता है।
▶ 22Scope के YouTube चैनल पर देखें ताज़ा वीडियो खबरें
Jharkhand में रांची का तापमान कितना गिरा?
पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा।
खरना के दिन Jharkhand में मौसम कैसा रहेगा?
14 नवंबर को खरना के दिन सुबह में कोहरा और फिर आसमान में बादल छाये रहने की संभावना है।
19-20 नवंबर को Jharkhand में क्या मौसम की संभावना है?
19 और 20 नवंबर को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
शुक्रवार को Jharkhand के अलग-अलग शहरों का तापमान क्या रहा?
रांची में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 14.1 डिग्री, जमशेदपुर में अधिकतम 30.6 डिग्री और न्यूनतम 19.2 डिग्री, मेदिनीनगर में अधिकतम 31.2 डिग्री और न्यूनतम 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
Highlights


















