Advertisement
Advertisement

Bihar Eklavya School Students Award: जमुई के एकलव्य विद्यालय के दो छात्रों को राष्ट्रपति भवन में सम्मान, जानिए अजय और सुभाष की उपलब्धि

जमुई के एकलव्य विद्यालय के दो छात्रों अजय बास्के और सुभाष कुमार टुडू को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया।

Google पर 22Scope चुनें

Rural Development Department, Patna

Bihar Eklavya School Students Award, पटना: बिहार के दो मेधावी विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का मान बढ़ाया है। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जमुई के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, आस्ता के दो छात्रों को सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में अजय बास्के और सुभाष कुमार टुडू शामिल हैं। दोनों ने शैक्षणिक सत्र 2024-26 में अपने-अपने संकाय में विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया था।

राष्ट्रपति भवन में मिला मेधा का सम्मान

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जनजातीय गौरव पखवाड़ा के तहत गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में विशेष कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर बिहार के दोनों विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित होने का अवसर मिला। दोनों छात्र अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के तहत संचालित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, आस्ता (झाझा, जमुई) में पढ़ते हैं। उनकी सफलता से विद्यालय और बिहार का गौरव बढ़ा है।

कला संकाय में सुभाष ने 88 प्रतिशत अंक लाकर किया टॉप

बांका जिले के चंदन प्रखंड के मुरफोरवा गांव निवासी सुभाष कुमार टुडू ने कला संकाय में 88 प्रतिशत अंक हासिल किए। उन्होंने अपने संकाय में विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। सुभाष के पिता का नाम विनय कुमार टुडू और माता का नाम मीना देवी है।

विज्ञान संकाय में अजय बास्के ने हासिल किया पहला स्थान

वहीं, जमुई जिले के झाझा प्रखंड अंतर्गत जुरपनिया गांव के निवासी अजय बास्के ने विज्ञान संकाय में 79.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। उनके पिता का नाम लम्बू बास्के और माता का नाम बड़की मुर्मू है।

जनजातीय विद्यार्थियों की उपलब्धि से बढ़ा बिहार का मान

दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को जनजातीय समुदाय के युवाओं की शैक्षणिक प्रतिभा और मेहनत का उदाहरण माना जा रहा है। राज्य में जनजातीय समुदाय के विद्यार्थियों की शिक्षा और युवाओं के रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। विभाग ने अजय बास्के और सुभाष कुमार टुडू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें: Pakur Chhath Ghat Preparation: छठ पूजा से पहले पाकुड़ के घाटों पर पहुंचे आलमगीर आलम, व्रतियों की सुविधा के लिए क्या-क्या होगा खास?

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Bihar Eklavya School Students को राष्ट्रपति भवन में किस अवसर पर सम्मानित किया गया?

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जनजातीय गौरव पखवाड़े के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन्हें सम्मानित किया।

Bihar Eklavya School Students ने अपने संकाय में कौन सा स्थान प्राप्त किया?

अजय बास्के ने विज्ञान संकाय में 79.4 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि सुभाष कुमार टुडू ने कला संकाय में 88 प्रतिशत अंक के साथ सर्वोच्च स्थान हासिल किया।

Bihar Eklavya School Students किस विद्यालय में पढ़ते हैं?

ये दोनों छात्र जमुई जिले के आस्ता (झाझा) में स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में पढ़ते हैं, जो अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के तहत संचालित है।

Commercial Advertisment

Chhath Puja 2026: रांची के हटानिया तालाब में श्रद्धालुओं को मुफ्त...

 छठ महापर्व पर रांची के हटानिया तालाब में श्री नीम करौली बाबा धाम ट्रस्ट 2100 हनुमान चालीसा का निःशुल्क वितरण करेगा। 15 और 16...

Vijay Dairy Food Safety Inspection: पटना की विजय डेयरी में खाद्य...

Vijay Dairy Food Safety Inspection, पटना: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार, 13 नवंबर को न्यू मार्केट स्थित विजय डेयरी का औचक निरीक्षण...

Pakur Chhath Ghat Preparation: छठ पूजा से पहले पाकुड़ के घाटों...

Pakur Chhath Ghat Preparation: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर पाकुड़ शहर के विभिन्न घाटों पर तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार...