राजधानी रांची में नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म करते पांच युवक गिरफ्तार

Ranchi– नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म- रातू थाना क्षेत्र के दलादली चौक के पास एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करते हुए 5 लड़कों को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि कार सवार अपराधियों ने नाबालिग को विधानसभा के पास अकेला घूमता देख कर घर छोड़ने का लालच देकर कर में बैठा लिया. उसके बाद दलादली चौक के पास ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक अंकिता राय ने दौड़ा-दौड़ा कर अपराधियों को पकड़ा

लेकिन इस बीच गश्ती पर निकले प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक अंकिता राय की नजर पीड़िता पर पड़ी. अंकिता राय को कुछ अनहोनी की आशंका हुई. उनकी गाड़ी सीधे पीड़िता के पास रुकी. देखा तो पांच लड़के नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे  रहे हैं. पुलिस पर नजर पड़ते ही आरोपी भागने लगे. आगे-आगे आरोपी और पीछे-पीछे दौड़ लगाती अंकिता राय. आखिरकार सभी आरोपियों को  पकड़ लिया गया.

 फिलहाल सभी आरोपियो थाने लाकर उनके साथ पूछताछ की जा रही है, वहीं पीड़िता का मेडिकल टेस्ट करवाने की तैयारी की जा रही है.मौके वारदात से अपराधियों की गिरफ्तारी वह भी एक प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक के द्वारा पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है. आम और खास  अंकिता राय की प्रशंसा कर रहे हैं. अब देखना यह होगा कि पुलिस इन आरोपियों को उनके अंजाम तक पहुंचाने में सफल होती है या नहीं.

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...