नालंदा : बाबा मणिराम अखाड़ा छठघाट तालाब से बुधवार की सुबह युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक मानपुर थाना क्षेत्र के हरगावां गांव निवासी स्व. अशोक कुमार का 22 वर्षीय पुत्र सुमीर कुमार है।
सुमीर चार सालों से डॉक्टर कॉलोनी में परिवार के साथ धनंजय कुमार के मकान में किराया पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। सूचना पाकर पुलिस दलबल के साथ आ गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस घटना को सुसाइट बता रही है।
हालांकि, परिवार के सदस्य प्रेम-प्रसंग में घटना को हत्या बता रहे हैं। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना सुसाइट प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
रिपोर्ट : सोनू पांडेय


















