एक दिन पूरा सोरेन परिवार सलाखों के अन्दर होगा-बाबूलाल मरांडी

Ranchi– दल बदल मामले में विधान सभा कोर्ट में सुनवाई का सामना कर रहे बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एक दिन पूरा सोरेन परिवार सलाखों के अन्दर होगा. झामुमो दीमक की तरह झारखंड को बर्बाद कर रही है, चारों तरह सोरेन परिवार के भ्रष्ट्राचार की चर्चा हो रही है. अधिकारियों में लूट मची है. जमीन की लूट एक अलग समस्या है. हालत यह है कि मुख्यमंत्री खुद ही अपने नाम पर खनन पट्टा लेते हैं. इनके अधिकारी के पास से करोड़ों की राशि बरामद होती है, और दर्द झामुमो को होता है. इसी से सोरेन परिवार की लूट को समझा जा सकता है.

इस बीच राज्य सरकार के द्वारा विधान सभा और हाई कोर्ट भवन निर्माण में हुई कथित अनियमितताओं की जांच का आदेश न्यायिक कमिशन को देने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा झारखंड अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बतलाया है. दीपक प्रकाश ने कहा है कि सिर्फ बदला लेने के लिए इन मुद्दों को उठाया जा रहा है. लेकिन भाजपा इन राज्य में जारी भ्रष्टाचार के मुद्दों को उठाने से पीछे हटने वाली नहीं है. वह सड़क से लेकर ससंद तक इन मुद्दों को उठाते रहेगी. दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार को अपने ढाई साल गुजर जाने के बाद इसमें भ्रष्ट्राचार की याद आ रही है, और जांच का आदेश दिया जा रहा है.

पत्नी को वेलेन्टाइन गिफ्ट देते ही पति गया जेल

उम्मीद न कोई आशा है, चारों ओर निराशा है-राबड़ी देवी

हेमंत को रघुवर की चेतावनी, एक सप्ताह में पूरी हो पुलिस कर्मियों की मांग

पुलिस ने लूटी गई दूध लदे ट्रक के साथ पांच लुटेरों को किया गिरफ्तार

मगही भोजपुरी को हटाने का सत्तारूढ़ गठन के अन्दर ही विरोध, भोजपुरी मगही के साथ खड़ा रहेगा राजद

Samrat Chaudhary Rohtas: ‘बिहार में अब डर का माहौल नहीं’, रोहतास...

Samrat Chaudhary Rohtas: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को रोहतास पहुंचे और जमुहार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान...

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...