मुजफ्फरपुर में सड़क पर ‘दौड़ी मौत’, पूरी घटना CCTV में कैद

स्मार्ट सिटी के कार्य में लगी वाहन ने युवक को रौंदा

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में सड़क पर ‘दौड़ी मौत’- बिहार के मुजफ्फरपुर में

स्मार्ट सिटी के कार्य में लगे एक वाहन ने युवक को रौंद डाला,

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

बताया जा रहा है कि युवक सुबह में टहलने के बाद किनारे से जा रहा था,

तभी पीछे से स्मार्ट सिटी के कार्य में लगे हुए छोटी पोकलेन मशीन ने रौंद दिया.

जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई.

15 दिन में तीसरी घटना

घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और पोकलेन मशीन में जमकर तोड़फोड़ की. बता दें कि मुजफ्फरपुर में बीते 15 दिन में यह तीसरा बड़ा हादसा है. इसके पूर्व बिजली की करंट से युवक की मौत हो गई थी. जबकि सीवेज के काम में लगे हुए एक मजदूर की सीवेज में गिरने से मौत हुई थी. जिसके बाद स्मार्ट सिटी के कार्य में लगी हुई एजेंसी पर गंभीर आरोप लगे थे.

आक्रोशितों ने सड़क किया जाम

मृतक युवक की भी पहचान ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के जूर्ण छपरा डेरा गांव निवासी स्वर्गीय लखींद्र महत्त्व के 20 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार के रूप में किया गया है. बताया गया है कि उस वक्त और कोई मौजूद नहीं था. वरना कई और लोग इस वाहन की चपेट में आ जाते. तो घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर सड़क को चारों तरफ से जाम कर दिया.

जांच में जुटी पुलिस

सूचना के बाद मौके पर डीएसपी नगर राम नरेश पासवान और अपर एसडीएम मनीषा पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराया. इस दौरान 4 घंटे से अधिक समय तक शव सड़क पर पड़ी रही. बाद में मुआवजे की घोषणा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और जाम को मुक्त कराया गया. उसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई.

रिपोर्ट: विशाल कुमार

‘तीसरी आंख’ से गांवों पर रखेगी नजर, शराबबंदी को लेकर हर पंचायत में लगेंगे CCTV कैमरे

Saffrn

Trending News

 Bihar Green Mission: Marine Drive पर 1 लाख पेड़ लगाने का...

पटना मरीन ड्राइव पर 3 महीने में 1 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य, सम्राट चौधरी ने पर्यावरण संतुलन और ग्रीन कॉरिडोर योजनाओं की जानकारी...

 Bihar Land Reform: भूमि माफियाओं पर सख्ती तय, Vijay Sinha का...

बिहार में भूमि सुधार अभियान तेज, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मुंगेर में भूमि माफियाओं पर सख्त कार्रवाई और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान...

Jharkhand Politics:  असम Election के बाद JMM-कांग्रेस में बढ़ा तनाव, सरयू...

Remove term: Jharkhand Poliअसम चुनाव के बाद झारखंड में JMM और कांग्रेस के बीच तनाव बढ़ा, सरयू राय ने बिना कांग्रेस नई सरकार बनाने...

Hazaribagh झंडा चौक हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; तलवार और...

Hazaribagh: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान शहर के हृदयस्थली झंडा चौक पर हुए सनसनीखेज अभिषेक कुमार हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।पुलिस...

नगर निकाय चुनाव में AJSU ने ही दिलाया ओबीसी को आरक्षण...

Jharkhand: झारखंड में ओबीसी आरक्षण का विषय एक बार फिर चर्चा में है। सुदेश महतो ने बतौर पंचायती राज मंत्री रहते हुए अपने कार्यकाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img