JAMSHEDPUR : शहर के बच्चे गांव का माहौल

जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा श्री अग्रसेन भवन साकची में चल रहे तीन दिवसीय समर कैंप के दूसरे दिन बुधवार को भी बच्चों द्वारा कई प्रकार की एक्टिविटी की गई। कैंप में दूसरे दिन भी बच्चों को गांव के माहौल से अवगत कराया गया। उन्हें कई तरह की चीजें दिखाई गई ताकि बच्चे यह जान सके कि गांव में किस तरह से लोग और किन चीजों के माध्यम से काम करते हैं। अपनी दिनचर्या की शुरुआत गांव के लोग कैसे करते हैं जैसे मिट्टी के चूल्हे में खाना बनाना, कुएं से पानी निकालना, कुम्हार द्वारा मिट्टी के घड़े एवं दीया बनाना। साथ ही बच्चों के हाथों से भी दीया बनवाया गया। इसके अलावा और भी कई एक्टिविटी कराई गई जैसे घुड़सवारी जो कि आज के कैंप का मुख्य आकर्षण रहा। बग्गी में बैठकर बच्चे बहुत ही उत्साहित और खुश थे। साथ ही बच्चों के मन से स्टेज का डर निकालाने के लिए टैलेंट हंट का भी कार्यक्रम रखा गया जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। ताइक्वांडो क्लास भी लिया गया। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष उषा चौधरी, सचिव निधि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीलम देबुका समेत शाखा की कई सदस्यों का योगदान रहा। महिलाओं ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखकर और उनके आत्मविश्वास और ऊर्जा को देखते हुए यह लगता है कि आज के बच्चे सबसे आगे हैं।

Ranchi Flight Fare: दिवाली से पहले हवाई किराया ढाई से तीन...

 दिवाली से पहले रांची आने वाली उड़ानों का किराया तेजी से बढ़ा। भुवनेश्वर से रांची का टिकट 25,665 रुपये तक पहुंचा, जबकि दिल्ली, मुंबई...

Bihar News: मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये देगा इंडियन...

 बिहार में इंडियन मोशन पिक्चर प्रोडक्शन एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये दिए। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने भी एक...

Bihar Green Gram Farming: बिहार के 10 जिलों में 6,250 एकड़...

बिहार में हरा चना की अगेती खेती को बढ़ावा देने के लिए 10 जिलों में 6,250 एकड़ का लक्ष्य तय किया गया है। किसानों...